खामोश आजम ने योगी के खिलाफ पत्नी को किया आगे, फातिमा बोली उपचुनाव जीतने के लिए बनाया जा रहा है दबाव

Published : Jul 21, 2019, 07:17 PM IST
खामोश आजम ने योगी के खिलाफ पत्नी को किया आगे, फातिमा बोली उपचुनाव जीतने के लिए बनाया जा रहा है दबाव

सार

आजम खान को रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के किसानों की जमीन धमकाकर हथियाने का आरोप है। जिले में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा किसानों ने आजम खान के खिलाफ मुकद्मे दर्ज कराए हैं। यही नहीं राज्य सरकार के सरकारी पोर्टल पर आजम खान का नाम भू माफिया के तौर पर दर्ज हो चुका है।

पिछले छह महीने से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निशाने पर आए समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रामपुर में आजम खान को भू माफिया घोषित किया जा चुका है। लेकिन अब आजम के पक्ष में उनकी पत्नी तंजीम फातिमा उतर आयी हैं। आजम की पत्नी ने कहा कि रामपुर में कोई सुरक्षित नहीं है।

आजम खान को रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के किसानों की जमीन धमकाकर हथियाने का आरोप है। जिले में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा किसानों ने आजम खान के खिलाफ मुकद्मे दर्ज कराए हैं। यही नहीं राज्य सरकार के सरकारी पोर्टल पर आजम खान का नाम भू माफिया के तौर पर दर्ज हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक आजम खान की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। लिहाजा आजम खान से यूपी की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लेकिन अब आजम के पक्ष में उनकी सांसद पत्नी भी उतर आयी हैं।

आजम खान की पत्नी ने कहा कि यहां आतंक फैलाया जा रहा है। यही नहीं बेगुनाह लोगों को गुंडा एक्ट में बंद किया जा रहा है ताकि उनका एनकाउंटर किया जा सके। आजकल रामपुर में कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

तंजीन ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि आजम खान के हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं और आजम खान को जान का खतरा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार पर आरोप लगाते हुए तंजीन फातिमा ने कहा कि आजकल राज्य सरकार पुलिस और प्रशासन के द्वारा रामपुर शहर में जो आतंक फैलाया जा रहा है।

आज़ाद हिंदुस्तान में लोकतांत्रिक देश में इस ज़ुल्म की कल्पना नहीं की जा सकती, जिस तरह से जिला प्रशासन उनके पति पर जुल्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर में उपचुनाव होने वाला है। इसलिए ये जुल्म किया जा रहा है। ताकि सत्ताधारी इस सीट को जीत ले। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान