बैजयंत पांडा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बनाए गए

Published : Mar 08, 2019, 05:34 PM ISTUpdated : Mar 08, 2019, 05:35 PM IST
बैजयंत पांडा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बनाए गए

सार

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ राज्य विधानसभा का चुनाव होने की संभावना है। भाजपा को उम्मीद है कि पांडा की मौजूदगी से ओडिशा के तटीय इलाके में उसकी स्थिति मजबूत होगी।  

भाजपा ने बैजयंत जय पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बना दिया है। पांडा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं । वे बीजू जनता दल के सांसद रह चुके हैं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बैजयंत पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया। पांडा पूर्व में ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वे राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं।

पांडा बीजेडी के तेज-तर्रार नेताओं में शुमार किए जाते थे। पांडा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया था। इसके बाद मई 2018 में पांडा ने बीजेडी छोड़ दी थी। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ राज्य विधानसभा का चुनाव होने की संभावना है। भाजपा को उम्मीद है कि पांडा की मौजूदगी से ओडिशा के तटीय इलाके में उसकी स्थिति मजबूत होगी। पांडा ओडिशा में प्रभावशाली मीडिया समूह का स्वामित्व करते हैं। 

पांडा बीजेडी के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। भाजपा को विश्वास है कि पांडा के साथ से लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उसे ओडिशा में लाभ होगा। राज्य में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव भी संभावित हैं। ओडिशा भाजपा के लिए वरीयता वाला प्रदेश है। वषर्ष 2017 के पंचायत चुनावों में कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेलती हुई भाजपा दूसरे नंबर पर काबिज हो गई थी। हालांकि, वषर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को केवल एक सुंदरगढ़ सीट पर ही जीत मिली थी। 20 सीटें बीजेडी के खाते में गई थीं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान