Barabanki News: एक हाथ में बांका,दूसरे में कटी हुई गर्दन,अफेयर के शक में पत्नी को मार डाला

Anshika Tiwari |  
Published : Feb 16, 2024, 03:23 PM IST
Barabanki News: एक हाथ में बांका,दूसरे में कटी हुई गर्दन,अफेयर के शक में पत्नी को मार डाला

सार

BaraBanki Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से खौफनाक घटना सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर वह सिर लेकर थाने की ओर चल पड़ा। जिसने भी ये मंजर देखा वह सहम गया। 

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से खौफनाक और वीभत्स घटना सामने आई है। जिसने भी घटना के बारे में सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। जहां एक पति ने पति की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे शक की पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। आरोपी ने इंसानियत की सारी हदें पारे करते हुए पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और हाथ में पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं रास्ते में जिसने भी ये भयावह मंजर देखा वह सहम गया।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

दरअसल,पूरा मामला,बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बसारा गांव का है। जहां अनिल नाम के युवक ने पत्नी को सिर धड़ से इसलिए अलग कर दिया कि उसे आशंका थी कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध थे। जिसकी वजह से नाराज था। बताया जा रहा,अनिल मिस्त्री का काम करता था। उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। घटना से गांव में दशहत फैलग गई। वहीं वीभत्स मंजर देख पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पत्नी के अवैध संबंधों से था नाराज

बताया जा रहा है,अनिल पत्नी वंदना के किसी दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध थे। जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता है। आज अनिल काम पर गया था लेकिन थोड़ी बाद वापस आया और उसे घटना को अंजाम दे डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए एसएसपी सीएन सिन्हा ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कार्रवाई कर रही है। 

ये भी पढ़ें- Bharat Bandh को किस-किस का समर्थन? घर से बाहर निकल रहे हों तो जान लें ये जरुरी बातें

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल