शिक्षक दिवस से पहले छात्रा ने शिक्षक को दिया ऐसा गिफ्ट , जिसने कर दिया गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार

Published : Sep 04, 2019, 07:49 PM IST
शिक्षक दिवस से पहले छात्रा ने शिक्षक को दिया ऐसा गिफ्ट , जिसने कर दिया गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार

सार

जानकारी के मुताबिक शांहजहांपुर के थाना पुवायां के एक गांव में रहने वाले शिक्षक नेता व स्कूल संचालक मनोज यादव की गिरफ्तार छात्रा से पुरानी जान पहचान थी। जिसके बाद पहले छात्रा ने शिक्षक को फोन कर मुरादाबाद बुलाया और फिर संभल बुलाया। शिक्षक छात्रा की बातों में आ गया और संभल जा पहुंचा। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में शिक्षक दिवस से पहले एक छात्रा ने अपने शिक्षक को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसने इस पवित्र रिश्तो को ही शर्मसार कर दिया। छात्रा ने शिक्षक को अपने घर बुलकार उसकी नंगी तस्वीरें खींच दी और फिर उससे फिरौती मांगी। हालांकि बाद में छात्रा और उसके साथी पकड़े गए और पुलिस की हिरासत में हैं।

संभल की रहने वाली छात्रा ने पहले शिक्षक को अपने घर पर बुलाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी नग्न और अश्लील तस्वीरें खींच ली। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगी। छात्रा और उससे सहयोगियों ने शिक्षक के परिजनों से फिरौती मांगी गई।

पुलिस का कहना है ये गिरोह और ये पहले से भी इस तरह का काम करते होंगे। क्योंकि जिस तरह से इसके लिए छात्रा और उसके सहयोगियों ने प्लान तैयार किया है। उसको देखते हुए नहीं लगता है कि ये पहली बार ऐसा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शांहजहांपुर के थाना पुवायां के एक गांव में रहने वाले शिक्षक नेता व स्कूल संचालक मनोज यादव की गिरफ्तार छात्रा से पुरानी जान पहचान थी। जिसके बाद पहले छात्रा ने शिक्षक को फोन कर मुरादाबाद बुलाया और फिर संभल बुलाया। शिक्षक छात्रा की बातों में आ गया और संभल जा पहुंचा।

असल में छात्रा ने कहा था कि उसके पैसे खत्म हो गए हैं। हालांकि शिक्षक ने कहा था वह उसके एकाउंट में पैसे डाल देता तो छात्रा ने दबाव डालकर उसे संभल बुला लिया। छात्रा मेरठ से बीएड की तैयारी कर रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण