मोबाइल चोर निकला 42 हजार फॉलोवर वाला टिकटॉक स्टार शाहरुख खान

Published : Sep 04, 2019, 07:14 PM IST
मोबाइल चोर निकला 42 हजार फॉलोवर वाला टिकटॉक स्टार शाहरुख खान

सार

यूपी पुलिस ने शाहरुख खान नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके टिकटॉक पर 42 हजार फॉलोवर हैं। लेकिन बाद में पता चला कि वह मोबाइल चोर है।   

ग्रेटर नोएडा. पुलिस ने एक टिकटॉक स्टार को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा है। उसके साथ तीन और आरोपी पकड़े गए हैं। पकड़े गए शख्स का नाम शाहरुख खान है। टिक टॉक पर शाहरुख खान के 42 हजार फॉलोअर्स हैं। शाहरुख अपने तीन साथियों की मदद से ग्रेटर नोएडा में मोबाइल लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था, पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

शाहरुख गैंग का मास्टर माइंड
टिकटॉक हीरो इस लूटगैंग का सरगना है। एसपी रणविजय ने बताया कि, शाहरुख तीन महीने पहले सऊदी अरब में ड्राइविंग का काम करता था। वहां से वापस आने पर उसने कुछ लड़कों के साथ गैंग बना लिया और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस की गिरफ्त में आए शाहरुख खान के अलावा प्रमोद, अजय और साहिल हैं। ये सभी बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने लूट के पांच मोबाइल, 3200 रुपए समेत एक घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। 

सऊदी अरब में शूट करता था विडियो
शाहरुख खान टिकटॉक पर अपनी सैकड़ो वीडियो बनाकर लोगों को अपना प्रशंसक बना चुका है। ज्यादातर वीडियो सऊदी अरब में शूट हुए हैं। जिन्हें तमाम लोगों ने लाइक, शेयर किया है। पुलिस ने इन पर केस दर्ज कर उससे जुड़ी अन्य घटनाओं की छानबीन शुरू कर दी है। 

एसपी ग्रेटर नोएडा रणविजय सिंह के अनुसार, शाहरुख खान सऊदी अरब में नौकरी करता था, जो कि छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। अपने टिकटॉक के शौक पूरे करने के लिए ग्रेटर नोएडा में  लूटपाट की घटना को अंजाम देकर वापस बुलंदशहर चला जाता था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल