विमान के उड़ान भरने से पहले चालक दल की सदस्य विमान से नीचे गिरी

Published : Oct 15, 2018, 10:54 AM IST
विमान के उड़ान भरने से पहले चालक दल की सदस्य विमान से नीचे गिरी

सार

चालक दल की 53 वर्षीय महिला सदस्य अचानक विमान से नीचे गिर गई।

एयर इंडिया का विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने की तैयारियों में जुटा था कि तभी चालक दल की 53 वर्षीय महिला सदस्य अचानक विमान से नीचे गिर गईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।  

विमानन कंपनी के सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया का विमान एआई-864 मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, तभी यह हादसा हुआ।

सूत्र ने बताया, चालक दल की महिला सदस्य दरवाजा बंद करने के दौरान विमान से नीचे गिर गईं। उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता से तत्काल संपर्क नहीं हो सका।
 

PREV

Recommended Stories

Surat News: शारदा विद्यामंदिर और S.V.M. स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक फन फेयर, छात्रों की रचनात्मकता ने जीता दिल
पर्यावरण संरक्षण की थीम पर सजा सूरत यूरोकिड्स पाल का भव्य वार्षिक उत्सव