क्या बच्चे की दी गई नरबलि, लापता 12 वर्षीय बालक की सिर कटी लाश मिली

Published : Sep 07, 2019, 07:49 PM IST
क्या बच्चे की दी गई नरबलि, लापता 12 वर्षीय बालक की सिर कटी लाश मिली

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से लापता एक बच्चे की जंगल में सिरकटी लाश मिली है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। लाश का सिर काटकर हत्या की गई है। जिससे इस मामले में तंत्र मंत्र या निजी रंजिश की आशंका सामने आ रही है।    

मुजफ्फरनगर: शुक्रवार से लापता 12 वर्षीय बच्चे की गर्दन कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शुक्रवार को खेलने के दौरान मासूम अबुजर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। मासूम बच्चे के परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने पूरे प्रकरण पर कोई कार्रवाई नहीं की। यही कारण रहा की आज सुबह मासूम बच्चे का शव जंगलों के बीच गर्दन कटा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर आला अधिकारियों के साथ पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बिहारी का है जहां कल गांव में खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय मासूम बच्चा अबूजर पुत्र निसार लापता हो गया था। परिजनों व ग्रामीणों ने लापता हुए बच्चे की काफी तलाश की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर बच्चे के परिजनों ने दी। लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते पीड़ित परिवार को थाने से भगा दिया गया और उनकी कोई बात नहीं सुनी गई और ना ही पुलिस ने कोई जांच की। 

लेकिन लापता हुए बच्चे का शव गर्दन कटा हुआ शनिवार की सुबह जंगलों में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर डाग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के साथ खुद जिले के एसएसपी पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की। परिजनों का कहना है पुलिस ने पूरे मामले पर बच्चा चोरी अफवाह के चलते कोई कार्रवाई नहीं की और पुलिस हमें ही धमका रही थी। अब देखना होगा पुलिस पूरे प्रकरण पर क्या जांच करती है और कब तक इस मासूम बच्चे के कातिलों को पुलिस सलाखों के पीछे भेजती है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश