
बेंगलुरू। बेंगलुरू पुलिस ने 2022 से शहर भर में कई पेइंग गेस्ट आवासों से लैपटॉप चोरी करने वाली राजस्थानी महिला को गिरफतार कर लिया है। उसके पास से 10 लाख रुपए कीमत के 24 चोरी की लैपटाप बरामद किए गए हैँ। महिला इतनी शातिर थी कि पुलिस को पकड़ना उसके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था।
चोरी के 24 लैपटाॅप संग महिला गिरफ्तार
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी दयानंद के मुताबिक ने बताया कि 24 वर्षीया महिला जस्सु अग्रवाल को 10 लाख रुपये कीमत के 24 लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि HAL पुलिस स्टेशन इलाके के एक किराए के घर से अक्तूबर 2023 में एक लैपटॉप, चार्जर और माउस चोरी हो गया था। भुक्तभोगी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।जांच के दौरान आरोपी महिला पर शक जताया गया। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला जस्सु अग्रवाल से गहन पूछताछ की गई। जिसके बाद ने अपना गुनाह कुबूल करके चोरी किए गए 24 लैपटाॅप बरामद किए गए। जिनकी कीमत 10 लाख रुपए है। इनमें से एचएलए पुलिस स्टैशन इलाके से 3, इंदिरा नगर और कोरमंगला इलाके से 1-1 लैपटाप चोरी हुआ था।
घूम-घूम के पीजी में चाेरी करती थी राजस्थानी महिला
पूछताछ में पता चला कि राजस्थान की महिला जस्सु अग्रवाल शहर के सॉफ्टवेयर कंपनी इलाकों और पीजी क्षेत्रों जैसे टिन फैक्ट्री, मराठाहल्ली, बेलंदूर, सिल्कबोर्ड हेब्बाला, व्हाइटफील्ड, महादेवपुर आदि के आसपास पेइंग गेस्ट (पीजी) में चोरी करती थी। पुलिस उपायुक्त शिवकुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि चोरी के लैपटॉप मराठाहल्ली, यालाहंका और हेब्बल में लैपटॉप दुकानों को बेचे जा रहे थे। व्हाइटफील्ड डिवीजन के पुलिस उपायुक्त, शिवकुमार, एचएएल पुलिस इंस्पेक्टर और अन्य के मार्गदर्शन में आरोपी के खिलाफ मामले को सुलझाने में सफलता मिली है।
ये भी पढ़ें.....
Mukhtar Ansari Funeral: 347 दिन...अतीक-अशरफ...मुख्तार खत्म....आखिर कौन हैं मौत से पहले खौफ पैदा करने वाले लोग?
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।