Bengaluru News: Wedding Anniversary पर Gift न मिलने से खफा पत्नी का खौफनाक कदम, डरे पति ने लगाई पुलिस से गुहार

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 19, 2024, 01:00 PM IST
Bengaluru News: Wedding Anniversary पर Gift न मिलने से खफा पत्नी का खौफनाक कदम, डरे पति ने लगाई पुलिस से गुहार

सार

हाईटेक सिटी बेंगलूरु में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी की सालगिरह पर गिफ्ट न मिलने से खफा एक विवाहिता ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल पति को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

बेंगलूरू। देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक के हाईटेक सिटी बेंगलूरु में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी की सालगिरह पर गिफ्ट न मिलने से खफा एक विवाहिता ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल पति को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित व्यक्ति ने महिला के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

रसोई में रखे चाकू से सोते समय किया हमला
बेंगलुरु की एक महिला ने सालगिरह पर गिफ्ट नहीं मिलने पर अपने पति को चाकू मार दिया। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय गृहिणी महिला ने पति पर हमले के लिए रसोई में रखे चाकू का इस्तेमाल किया। उसने  सोते समय पति पर चाकू से वार किया। जिससे पति लहूलुहान हो गया। पति के हाथों में चाकू लगा है। हमले के बाद जब पतित की नींद खुली तो  पत्नी का रौद्र रूप देखकर वह डर गया। 

डरा व्यक्ति ने पड़ोसियों से मांगी मदद
डर के मारे वह कमरे से चीखता हुआ बाहर की तरफ भागा। पत्नी ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पत्नी को धक्का दे दिया। बाहर भागे पति ने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई। पड़ोसी बाहर निकले और लहूलहुान व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि उस व्यक्ति ने अपने दादा की मृत्यु के कारण अपनी शादी की सालगिरह से एक दिन पहले अपनी पत्नी के लिए कोई उपहार नहीं खरीदा था। जिसकी वजह से पत्नी खफा थी।

दादा की मृत्यु से परेशान था युवक, इसलिए नहीं खरीद पाया गिफ्ट
भुक्तभोगी पति के हवाले से बताया गया है कि दादा की मृत्यु की वजह से वह बहुत परेशान था। इसीलिए वह पत्नी के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीद पाया। उसने बताया कि यह पहली बार था जब उसने उसे कोई उपहार नहीं दिया था। किरण कुमार (पति का नाम परिवर्तित ) ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ व्यक्तिगत मुद्दों को लेकर परेशान थी और वह चाहता था कि वह उसकी काउंसलिंग करे। किरण कुमार का कहना  है कि अगर वह मौके से न भागता तो उस पर पत्नी और हमले कर सकती थी। जिससे उसके प्राण संकट में पड़ सकते थे। 

ये भी पढ़ें.....
Bengaluru News: पत्नी संग की गंदी हरकत, जाना पड़ा जेल, कोर्ट ने भी पति को सुनाई सजा, लगा 45,000 का जुर्माना

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ