
जयपुर। बिग बॉस OTT 2 के विनर एलविश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगने के बाद से ही वह परेशानियां झेल रहे हैं। अब इसी मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा शुरुआत में पकड़े गए पांच आरोपियों के पास से 20 एमएल जहर बरामद हुआ है। इसकी वजह से मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
जांच के लिए टॉक्सिकोलॉजी लैब भेजे गए जहर के नमूने
पुलिस ने इस जहर के नमून जांच के लिए जयपुर के टॉक्सिकोलॉजी लैब भेजा है। जांच में जहर के बारे में जानकारी हो सकेगी। वैसे पुलिस ने मामले में 3 नवंबर को 5 आरोपियों को अरेस्ट किया था। उस समय पांच कोबरा सांप भी मिले थे। पुलिस इस बारे में और जानकारी जुटा रही है। यह जानने की कोशिश कर रही है कि सांप कहां से लाए जाते थे और उनका जहर कैसे निकाला जाता था।
वन विभाग और पुलिस मामले की कर रहे जांच
जानकारी मिल रही है कि पुलिस अब एलविश यादव और सपेरे राहुल को आमने-सामने बिठा कर पूछताछ कर सकती है। आपको बता दें कि नोएडा पुलिस ने एलविश यादव को इस मामले में आरेापी बनाया है। इस वजह से राजस्थान पुलिस जांच के बाद ही एलविश यादव को क्लीन चिट दे पाएगी। पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। वैसे सांप का जहर एक नशे के तौर पर यूज किया जाता है। भारत में इसकी ज्यादा डिमांड नहीं है, पर दूसरे देशों में ऊंचे दाम में इसकी बिक्री होती है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।