mynation_hindi

दिवाली से पहले राजस्थान में बवाल: पूरा थाना सस्पेंड करने की मांग...एसआई की सड़क पर पिटाई, क्या है मामला?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 11, 2023, 11:55 AM IST
दिवाली से पहले राजस्थान में बवाल: पूरा थाना सस्पेंड करने की मांग...एसआई की सड़क पर पिटाई, क्या है मामला?

सार

दीपावली के पहले राजस्थान के दौसा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसने खाकी को एक बार फिर दागदार कर दिया है। एक सब इंस्पेक्टर पर 4 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। पीड़िता के परिवार में कोहराम मचा है।

दौसा। दीपावली के पहले राजस्थान के दौसा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसने खाकी को एक बार फिर दागदार कर दिया है। एक सब इंस्पेक्टर पर 4 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। पीड़िता के परिवार में कोहराम मचा है। मां अपनी बच्ची को गले से लगाए बस रोए जा रही है। फिलहाल, पीड़िता का इलाज चल रहा है। दिल दहला देने वाली यह घटना बड़े बवाल का रूप अख्तियार कर सकती है। सरकार बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। 

क्या है मामला?

दरअसल, दौसा जिले में कल दोपहर के समय एक 4 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया। बच्ची के पिता प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक पुलिस थाने में सिपाही हैं। गुरुवार देर रात ड्यूटी पर गए थे। शुक्रवार सुबह घर लौटे और फिर सो गएं। दोपहर के समय परिवार ने 4 साल की बेटी के गायब होने की बात बताई। बच्ची की खोजबीन शुरु हुई तो किसी व्यक्ति ने बच्ची को एक आदमी के साथ देखे जाने की बात बताई। वह शख्स भूपेंद्र सिंह नाम का एसआई निकला। बच्ची को राहुवास थाने में काम करने वाले एएसआई छोटे लाल के र्क्वाटर में जाते हुए देखा गया था। यह जानकारी मिलने पर भीड़ वहां पहुंची तो बवाल हो गया। खून से लथपथ रोती बिलखती हुई बच्ची मिली। गुस्साए लोग पुलिसवाले को सड़क पर घसीट लाए और डंडों से बुरी तरह पिटाई की।

आरोपी एसआई सस्पेंड, जेल भेजने की तैयारी

जानकारी के अनुसार, मामले में आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया गया है। अब उसे अरेस्ट कर जेल भेजने की तैयारी है। परिवार मुआवजे के रूप में पचास लाख रुपये और पूरे थाने को सस्पेंड करने की मांग कर रहा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि 4 साल की बच्ची की चीखें लोगों के कानों में गूंज रही हैं। अपराधियों के पकड़े जाने तक बच्ची की चीख लोगों के कानों में गूंजती रहेगी। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने लिखा है कि अगर यह सही है तो मेरे पास शब्द नहीं है। कानून के रक्षक ही भक्षक बनते जा रहे हैं।

ये भी पढें-कभी रेस्टोरेंट में धोते थे जूठे बर्तन, अब कम्पनी का टर्नओवर 300 करोड़...

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित