
पटना। फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बड़ी खबर आ रही है। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में बेटे को आत्महत्या के उकसाने के लिए फिल्म एक्ट्रेस और सुशांत सिंह की गर्ल फ्रेंज रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने एक्ट्रेस पर अपने बेटे सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक अब रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई रवाना हो गई और पुलिस टीम दो इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। जो मुंबई जाकर रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल इस मामले में महेश भट्ट से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच रिश्तों लेकर महेश भट्ट दिलचस्पी ले रहे थे।
बिहार के पटना (मध्य क्षेत्र) के आईजी संजय सिंह ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है और बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है और उनकी शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
असल में इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हालांकि ये तो तय हो गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की। लेकिन सुशांत सिंह दबाव में थे और एक वर्ग उन्हें बॉलीवुड में काम मिलने से रोक रहा था। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ महीने बाद भी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। वहीं सुशांत राजपूत रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशन में थे और वह रिया को फिल्मों में काम भी दिलाने में मदद कर रहे थे।
जबकि इस बात भी सामने आई है कि रिया सुशांत सिंह राजपूत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती थी। हालांकि इसी बीच सुशांत के कई फैन्स और अन्य सेलिब्रिटीज ने कहा था कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। जबकि सुशांत परिवार का कहना है कि मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। लिहाजा उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत की आत्महत्या के बाद परिवारवाद को बड़ी बहस छिड़ गई है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।