...और मंच पर ही हो गई दिग्विजय सिंह पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'

Published : Apr 22, 2019, 06:26 PM IST
...और मंच पर ही हो गई दिग्विजय सिंह पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'

सार

दिग्विजय सिंह को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गरीबों को 15 लाख रुपये' देने के कथित वादे पर घेर रहे थे। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मध्य  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह इन दिनों सियासी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जहां एक और भाजपा ने भोपाल सीट से दिग्विजय के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारकर उनके लिए सियासी चुनौती बढ़ा दी है, वहीं उन्हें जनता से भी समर्थन हासिल करने में दिक्कत हो रही है। 

दिग्विजय सिंह को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गरीबों को 15 लाख रुपये' देने के कथित वादे पर घेर रहे थे। एक चुनावी सभा के दौरान वह लोगों से 15 लाख रुपये उनके खाते में आने की बात पूछ रहे थे।

उन्होंने एक लड़के को मंच पर बुलाकर उससे पूछा कि क्या तुम्हारे अकाउंट में 15 लाख रुपये आए। इस पर लड़के ने ऐसा जवाब दिया जिससे दिग्विजय के साथ सभी कांग्रेसी नेताओं के माथे पर बल पड़ गए और उन्होंने लड़के को फौरन मंच से उतार दिया। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने भरे मंच से एक लड़के को भीड़ से बुलाकर पूछा-  'तुम्हारे खाते में आ गए। आ जाओ। इधर आ जाओ। एकाउंट नंबर ले आओ तुम्हारा। हम तुम्हारा नागरिक अभिनंदन करेंगे तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपये आ गए। आ जाओ बेटे आ जाओ...तेरे खाते में मोदी जी ने 15 लाख रुपये दिला दिए।'

इस पर लड़का मंच पर आया और बोला- 'सर्जिकल स्ट्राइक करके मोदी जी ने आतंकवादियों को मारा।' इस पर दिग्विजय सिंह बोले- अरे 15 लाख रुपये आए कि नहीं...। यह कहते हुए हुए लड़के को मंच से नीचे उतार दिया गया।

देखें वीडियो -

"

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश