
आरा। बिहार के आरा जिले में 31 मार्च को एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई। 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के परिवार के लोग बदहवास हालत में अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतकों में दो महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल हैं।
रानी सागर डायवर्जन के समीप पलटी पिकअप
भोजपुर के शाहपुर थाना अंतर्गत रानी सागर डायवर्जन के पास एक पिकअप रविवार को सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।
मृतकों के शव भेजे गए पोस्टमार्टम हाउस
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से पिकअप में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मृतकों में सरोज राम पुत्र रामचीज राम निवासी रोहतास, रामदुलारी देवी पत्नी शिवकुमार राम निवासी बक्सर, सीता पत्नी केहरमुन राम और सुंदरी देवी निवासी बक्सर है।
काम करके एक ही पिकअप से लौट रहे थे मजदूर
पुलिस ने बताया कि चारों लाशों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पिकअप में सवार 12 से ज्यादा मजदूर घायल हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। कई लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं। पुलिस के अनुसार सभी मजदूर रात में काम करके वापस लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें.....
Maharashtra News: शादी के अगले दिन दूल्हन फरार...55 दिन बाद खुला राज...परिवार रह गया shocked
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।