
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पुलिस ने एक 4 सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पैसे लेकर नकली दूल्हन, घर-परिवार का इंतजाम करता था। शादी के बाद दूल्हे और उसके परिवार को लूटकर दूल्हन समेत फरार हो जाता था। पुलिस ने 30 मार्च को इस घटना का खुलासा किया।
2 फरवरी को 50 हजार देकर कराई थी बेटे की शादी
नागपुर जनपद के मौदा तहसील अंतर्गत वाकेश्वर गांव निवासी मनोहर मेश्राम (67) ने बताया कि 02 फरवरी 2024 को उन्होंने अपने बेटे प्रवीण मेश्राम की शादी सोनू (32) नाम की लड़की से शादी की ।शादी के बदले में सोनू के पक्ष की महिला सीमा ने उनसे 50 हजार रुपए लिए। शादी के बाद दूल्हन घर आई और अगले दिन ही गायब हो गई। परिवार परेशान हो गया। सोनू का फोन नहीं लगा तो घरवालों ने सीमा को कॉल किया। सीमा ने भी कोई जवाब नहीं दिया। जिससे शक पैदा हुआ। परेशान मनोहर मेश्राम ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने फ्राड दूल्हन समेत 4 का पकड़ा
मनोहर मेश्राम की शिकायत पर पर पुलिस ने नागपुर के पारदी निवासी सतीश दीपक हिरेखान (27) और अमित टेकाम, दो बच्चों की मां सीमा (35) और सोनू (32) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 30 मार्च को चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पुलिस ने यह गिरफ्तारी सीमा के ही एक परिचित के जरिए की।
गिरफ्तार दूल्हन निकली 2 बच्चों की मां
पुलिस अधकारी ने बताया कि सीमा को पकड़ने के लिए अरोली पुलिस के माध्यम से यह सूचना उस तक भेजी गई कि एक परिवार दूल्हन की तलाश कर रहा है। सीमा ने पूर्व की भांति 50 हजार रुपए की डिमांड की। पुलिस ने जाल बिछाया और उसे पूरे गिरोह के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाली बात सामने आई कि सीमा जिस सोनू को दूल्हन बनाती थी, उसके 12 साल का एक बेटा और 9 साल की एक बेटी है। पुलिस के अनुसार गिरोह अपनी एक महिला सदस्य को दुल्हन के रूप में पेश करता था और दूसरी तरफ से 50,000 रुपये वसूलता था। लोगों को ठगने के गिरोह के तरीके के बारे में बताते हुए बताया कि दुल्हन शादी के अगले ही दिन दूल्हे के घर से भाग जाती थी।
ये भी पढ़ें.....
Punjab News: Birthday पर बच्ची की मौत...ऑनलाइन आर्डर बना काल...Shocking Incident...CM मान से गुहार
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।