खुलेंगे सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के राज, बिहार सरकार करेगी सीबीआई जांच की सिफारिश

Published : Aug 04, 2020, 02:36 PM IST
खुलेंगे सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के राज, बिहार सरकार करेगी सीबीआई जांच की सिफारिश

सार

असल में इस मामले में अभी तक बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तालमेल नहीं दिख रहा है। हालांकि सच्चाई ये भी है कि मुंबई पुलिस इस मामले में बिहार पुलिस को सहयोग नहीं कर रही है। इसका आरोप बिहार पुलिस ने लगाया है। वहीं सोशल मीडिया में इस मामले में तरह तरह की अफवाहें चल रही हैं। 

पटना। सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह सुशांत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की है और इस आधार पर अब राज्य सरकार ने इस बारे में फैसला किया है। ये भी कहा जा रहा है कि जब तक गृहमंत्रालय से सीबीआई जांच के लिए मंजूरी नही मिलती है तो तब तक बिहार पुलिस की एसआईटी मुंबई में ही रहेगी और इस मामले की जांच करती रहेगी। वहीं इस मामले के सीबीआई के पास जाने के बाद सुशांत की मौत के कारण का पता चल सकेगा।


असल में इस मामले में अभी तक बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तालमेल नहीं दिख रहा है। हालांकि सच्चाई ये भी है कि मुंबई पुलिस इस मामले में बिहार पुलिस को सहयोग नहीं कर रही है। इसका आरोप बिहार पुलिस ने लगाया है। वहीं सोशल मीडिया में इस मामले में तरह तरह की अफवाहें चल रही हैं। जबकि इस मामले में मुंबई पहुंचे पटना एसपी सिटी विनय तिवारी को मुंबई में बीएमसी ने सात दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया है। वहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि बीएमसी ने उन्हें नियमों के तहत ही क्वारंटाइन किया है। 

फिलहाल सोशल मीडिया में मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह इस मामले को घुमा रही है और सुशांत सिंह राजपूत के असली कातिलों को बचा रही है। जबकि मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के आवास पर 13 जून को पार्टी नहीं हुई थी और इसके अगले दिन ही वह बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सिंह ने कहा कि अभी तक जांच में किसी भी नेता का नाम सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस कानूनी मशविरा कर रही है।

रिया चक्रवर्ती है आरोपी

वहीं इस मामले में मुंबई के तर्कों के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि रिया चक्रवर्ती इस मामले में आरोपी है और पुलिस जांच कर रही है। वहीं जब रिया के खिलाफ सबूत मिलेगा तो रिया की गिरफ्तारी करेंगे। डीजीपी ने साफ कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले में बिहार पुलिस का साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के खिलाफ सबूत मिलेगा तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में Vipul Joshi Associates का विस्तार, US-Canada Visa मामलों में बड़ी विशेषज्ञता
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स का बड़ा अधिग्रहण, गुजरात में 1150+ बेड्स का नेटवर्क