Bihar News: लड़के वाले आ रहे थे देखने... लड़की ने प्रेमी संग ले लिए 7 फेरे, मांग में सिंदूर भर पहुंच गई थाने

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 11, 2024, 04:13 PM IST
Bihar News: लड़के वाले आ रहे थे देखने... लड़की ने प्रेमी संग ले लिए 7 फेरे, मांग में सिंदूर भर पहुंच गई थाने

सार

बिहार के जमुई में एक प्रेमी प्रेमिका ने घर से भाग कर मंदिर में शादी कर ली। दोनों एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे। 5 साल पहले दोनों का प्यार परवान चढ़ा। तभी एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा ली थी।

जमुई। बिहार के जमुई में एक प्रेमी प्रेमिका ने घर से भाग कर मंदिर में शादी कर ली। दोनों एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे। 5 साल पहले दोनों का प्यार परवान चढ़ा। तभी एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा ली थी। इधर रविवार को जब लड़की को यह पता चला कि उसकी शादी उसके घरवाले कहीं और तय कर रहे हैं। आज लड़के वाले देखने आएंगे तो वह घबरा गई। उसने तत्काल अपने प्रेमी से संपर्क किया। और फिर घर से बात कर दोनों मंदिर पहुंच गए। जहां अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने 7 फेरे लिए। लड़के ने लड़की के मांग में सिंदूर भर कर उसे अपने 7 जन्मों का जीवनसाथी बनाने का वादा किया। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। दोनों को परिवार का डर सता रहा है। इसलिए दोनों पुलिस की शरण में मदद के लिए पहुंचे हैं। पुलिस के जरिए ही उनके घरवालों को इसके बारे में जानकारी मिली।

बीए फाइनल ईयर में पढ़ते है दोनों
जमुई का रहने वाला लड़का सुंदरम कुमार (21) के पिता टीचर है। उसने बताया कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर की रहने वाली काजल कुमारी (20) से उसने जमुई के सुगी इलाके में स्थित शिव पार्वती मंदिर में रविवार की रात शादी की है। उसने बताया कि दोनों ने जीवन भर साथ जीने मरने की कसम खाई है। अभी हम दोनों बीए फाइनल ईयर के स्टूडेंट हैं। काफी दिनों से हम लोग एक ही क्लास में पढ़ते थे। 5 साल पहले दोनों का प्रेम परवान चढ़ा। अब दोनों ने शादी कर ली है। अगर माता-पिता नहीं रखते हैं तो हम दोनों बाहर जाकर जब करेंगे। दोनों प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं।

रात में मंदिर में शादी करने के बाद थाने जाकर मांगी पुलिस से मदद
शादी करने के बाद दोनों गिद्धौर थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने बताया कि दोनों अलग-अलग जाति के हैं। इसलिए उनके घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं होगा। उनकी मदद की जाए। कपल की गुहार पर एसआई उमेश कुमार ने उनके घरवालों को सूचना दी। एसआई उमेश कुमार ने बताया कि जम्मू थाना से सूचना मिली कि एक लड़का और एक लड़की शादी करने के लिए घर से भागे हैं। दोनों गिद्धौर थाने के रतनपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों बालिक हैं। लड़की के पिता इस शादी को मानने के लिए तैयार नहीं है लेकिन लड़के के पिता दोनों को अपनाने के लिए तैयार हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को देवघर में काजल की शादी को लेकर लड़की देखने की तैयारी चल रही थी। जिसकी भनक काजल को लग गई थी। इसीलिए गांव के रत्नेश्वर धाम मंदिर में जागरण देखने के दौरान दोनों लड़का और लड़की घर से भाग निकले थे।

ये भी पढ़ें.....
Breaking News: गाजीपुर में एचटी लाइन छू जाने से आग का गोला बनी बस, जिंदा जले 6 बाराती


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान