कांवड़िया की बाइक में अचानक लगी आग

Published : Jul 30, 2019, 08:05 PM IST
कांवड़िया की बाइक में अचानक लगी आग

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा पर निकले दो कांवड़ियों की मोटरसायकिल में अचानक आग लग गई। जिसमें दोनों कावड़िए जलने से बाल बाल बचे।   

मुजफ्फरनगर. यहां कांवड़ यात्रा के दौरान उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब बाइक सवार दो कावड़िए अपनी बाइक से गंगाजल लेकर हरिद्वार से हरियाणा की ओर जा रहे थे तभी अचानक चलती बाइक में आग लग गई , बाइक धू-धू कर जलने लगी और बाइक सवार दोनों कांवड़ियों ने बामुश्किल भागकर अपनी जान बचाई ।

 दरअसल मामला नगर कोतवाली  क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम भगत सिंह रोड कहां है जहां से लाखों की संख्या में कांवड़िए अपने गंतव्य को जाते हैं और आज भी लगातार कावड़ यात्रा में शिव भक्तों का अपने अपने शिवालय की ओर जाने का सिलसिला जारी था ,तो तभी अचानक सड़क पर सरपट दौड़ती एक बाइक में अचानक आग लग गई जब तक कोई समझ पाता ,बाइक धु धु कर जलने लगी जिसके बाद बाइक सवार दोनो युवक बाइक छोड़कर भागे और अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।  धू धू करके जल रही बाइक की आग को पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से बुझाया गया मगर तब तक बाइक लगभग पूरी तरह जल चुकी थी । गनीमत तो यह रही कि बाइक की चपेट में अन्य कोई और वाहन या कोई कांवड़िया नहीं आया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल