भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा, बिना काम किए कैसे बढ़ जाती है संपत्ति, मॉडल तो बताएं

Published : Mar 24, 2019, 06:30 PM ISTUpdated : Mar 24, 2019, 06:31 PM IST
भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा, बिना काम किए कैसे बढ़ जाती है संपत्ति, मॉडल तो बताएं

सार

- भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा बोले, जब गांधी परिवार कोई काम नहीं करता तो करोड़ों रुपये कहां से आ जाते हैं? उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि उनकी संपत्ति के 2004 में 55 लाख रुपये से बढ़कर 2014 में 9 करोड़ रुपये होने का मॉडल क्या है?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति में हुए इजाफे को लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा ने रविवार को राहुल से पूछा कि उनकी संपत्ति 2004 के 55 लाख रुपये से बढ़कर 2014 में 9 करोड़ रुपये होने का मॉडल क्या है? इसके बारे में बताएं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘आखिर कैसे एक सांसद की सम्पत्ति आय के कोई प्रत्यक्ष स्रोत के बिना इतने वर्षो में इतनी ज्यादा बढ़ सकती है ? राहुल गांधी कृपया हमें विकास के इस मॉडल के बारे में बताएं। ’ राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश ने विकास का वाड्रा मॉडल देखा है लेकिन अब हम राहुल गांधी को भी विकास के एक दूसरे मॉडल के रूप में देख रहे हैं।

 

राहुल गांधी की आय के संबंध में अपने आरोपों का ब्यौरा देते हुए पात्रा ने कहा कि 2004 के चुनावी हलफनामे में राहुल गांधी ने कहा था कि उनके पास 55,83,123 रुपये की संपत्ति है । यह 2009 में बढ़कर 2 करोड़ हो गई और यह 2014 में नौ करोड़ हो गई।

उन्होंने कहा कि हम जानना चाहेंगे कि आपकी संपत्ति 55 लाख से 9 करोड़ रुपये कैसे हो गई। आखिर राहुल गांधी का यह बिजनेस का मॉडल क्या है, उनकी आय का स्रोत क्या है ? भाजपा प्रवक्ता ने राहुल, प्रियंका और राबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा और उन पर हथियार सौदे, जमीन सौदे से जुड़े लोगों एवं लेनेदेन में शामिल होने का आरोप लगाया ।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह परिवार कोई काम नहीं करता लेकिन करोड़ों रुपये कहां से आ जाते हैं? इस संबंध में पात्रा ने आरोप लगाया कि एक फर्जी कंपनी' को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपना फार्म हाउस किराए पर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2011-12 में राहुल गांधी आय से जुड़े एक मामले में आरोपित थे । एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड के माध्यम से 155 करोड़ रुपये के मामले में आईटी विभाग ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को आयकर संबंधी नोटिस भेजा था।

इससे पहले राहुल गांधी की संपत्ति को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की संपत्ति कैसे बढ़ रही है। राहुल गांधी एक सांसद हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स