दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज कर सकती है प्रत्याशियों का ऐलान

Published : Jan 17, 2020, 08:28 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज कर सकती है प्रत्याशियों का ऐलान

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक देर रात तक चली। माना जा रहा है कि इस बैठक में 30 सीटों के लिए सहमति बनी है। वहीं पार्टी का डर है कि प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने के बाद पार्टी के भीतर कई नेता बगावत कर सकते हैं। जिसका पार्टी को सीधे तौर पर नुकसान होगा। 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज करीब 30 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। इस सीटों पर पार्टी हाईकमान से दिल्ली प्रदेश की बातचीत के बाद आज इनकी घोषणा हो सकती है। फिलहाल भाजपा के लिए दिल्ली काफी अहम माना जा रहा है। लिहाजा कई साल तक दिल्ली की सत्ता से बाहर रहने के कारण अब भाजपा दिल्ली जीत का सपना देख रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक देर रात तक चली। माना जा रहा है कि इस बैठक में 30 सीटों के लिए सहमति बनी है। वहीं पार्टी का डर है कि प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने के बाद पार्टी के भीतर कई नेता बगावत कर सकते हैं। जिसका पार्टी को सीधे तौर पर नुकसान होगा। फिलहाल प्रत्याशियों के नामों को तय करने के लिए समिति की बैठक तीन घंटे तक ज्यादा समय तक चली। लेकिन सभी प्रत्याशियों के नामों पर समिति ने मुहर नहीं लगाई।

फिलहाल दिल्ली का चुनाव पार्टी के लिए कितना महत्वपूर्ण है ये इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सबी प्रत्याशियों के नामों पर सहमति नहीं बनी है। पार्टी हरियाणा और झारखंड के चुनावों से सबक लेते हुए किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। वहीं पार्टी के नेताओं को नाराज नहीं करना चाहती है। हरियाणा में पार्टी के बागी विधायकों के कारण पार्टी को नुकसान हुआ।

हालांकि सरकार बनने के बाद ये बागी विधायक सरकार को समर्थन दे रहे हैं। लेकिन पार्टी हरियाणा में पूर्ण रूप से सरकार नहीं बना सकी। उधर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में 70 विधानसभा में करीब 30 सीटों पर सहमति बन गई है। जिसका ऐलान आज किया जा सकता है। वहीं कांग्रेस भी आज अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। जबकि आम आदमी पार्टी पहले ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण