ठंड की चपेट में समूचा उत्तर भारत, बारिश के साथ बर्फबारी बनी आफत

Team MyNation   | Asianet News
Published : Jan 17, 2020, 08:24 AM IST
ठंड की चपेट में समूचा उत्तर भारत, बारिश के साथ बर्फबारी बनी आफत

सार

मौसम विभाग ने दी दिल्ली में तेज बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं गुरुवार को हुई बारिश के कारण दिल्ली का तापमान गिर गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम थै। वहीं पंजाब का अमृतसर सबसे ठंड रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उत्तरी राज्यों में लगातार बारिश होना और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का होना है।

नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत ठंड की चपेट में आ गया है। उत्तर भारत के  दिल्ली, राजस्थान और यूपी में बारिश हो रही है वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण ठंड में इजाफा हुआ है। उत्तरी राज्यों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बारिश जल्द ही बंद होगी। लेकिन उसके बाद ठंड में इजाफा होगा।

मौसम विभाग ने दी दिल्ली में तेज बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं गुरुवार को हुई बारिश के कारण दिल्ली का तापमान गिर गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम थै। वहीं पंजाब का अमृतसर सबसे ठंड रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ठंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उत्तरी राज्यों में लगातार बारिश होना और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का होना है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। यही नहीं बारिश के साथ कुछ हिस्सों में आंधी भी चल सकती है।

फिलहाल दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही राजस्थान ठंड और शीत लहर की चपेट में है। ठंड और बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। इसका असर परिवहन सेवाओं पर देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग बंद हैं। हिमाचल और कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी के कारण कई वाहन फंसे हुए हैं। 

पहाड़ों पर बर्फबारी होने और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत हरियाणा के कई इलाकों में बारिश होने कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में जो बदलाव आ रहा है इसका सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ है। जिसके कारण जनवरी के महिने में जुलाई की तरह बारिश हो रही है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि