झारखंड जीतने के लिए भाजपा ने बनाई 'बिहारी टीम'

Published : Nov 17, 2019, 09:53 AM IST
झारखंड जीतने के लिए भाजपा ने बनाई 'बिहारी टीम'

सार

भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र को काफी परेशान है। एक तरफ वह राज्य में सरकार नहीं बना सकी है। वहीं दूसरी तरफ उसके तीस साल पुराने सहयोगी ने उसका साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। लिहाजा अब झारखंड के लिए भाजपा अलग रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी ने राज्य में चुनाव प्रचार के लिए 40 नेताओं की टीम  का गठन किया है। 

रांची। हरियाणा और महाराष्ट्र में सरकार बनाने से विफल रही भाजपा ने झारखंड के लिए तूफानी तैयारी करनी शुरू कर दी हैं। पार्टी ने जो गलतियां हरियाणा और महाराष्ट्र में की। पार्टी उन्हें झारखंड में नहीं दोहराना चाहती है। लिहाजा इसके लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में ज्यादातर नेता बिहार के हैं। जो काफी अरसे से राज्य में सक्रिय होकर भाजपा को जिताने की रणनीति बना रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र को काफी परेशान है। एक तरफ वह राज्य में सरकार नहीं बना सकी है। वहीं दूसरी तरफ उसके तीस साल पुराने सहयोगी ने उसका साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। लिहाजा अब झारखंड के लिए भाजपा अलग रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी ने राज्य में चुनाव प्रचार के लिए 40 नेताओं की टीम  का गठन किया है। हालांकि कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं है। क्योंकि प्रियंका यूपी से बाहर नहीं जाना चाहती हैं।

फिलहाल पार्टी ने पड़ोसी राज्य बिहार के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की टीम को झारखंड में उतारने की योजना तैयार  की है। इसका सबसे बड़ा कारण भाषा है और दूसरा दोनों राज्यों की संस्कृति एक जैसी हैं। यहां पर भाजपा ने आज वरिष्ठ नेता और बिहार में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव झारखंड में सह चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं पार्टी ने पलामू प्रमंडल में ब्राह्मण जाति की संख्या को देखते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी है।

पांडेय भी बिहार में पार्टी अध्यक्ष के साथ ही झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रभारी का काम भी देख चुके हैं। वहीं विधायक नितिन नवीन झारखंड चुनाव में पार्टी का प्रचार करने पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के नेतृत्व में टीम पहले ही झारखंड पहुंच चुकी है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान