
लखनऊ। कांग्रेस को जल्द ही एक और बड़ा झटका लग सकता है। माना जा रहा है कि प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह पार्टी से अलविदा कह सकती है। रत्ना सिंह की भाजपा के साथ निकटता बढ़ रही हैं। लिहाजा उम्मीद की जा रही है जल्द ही वह भगवा ध्वज थाम सकती हैं।
राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ से सांसद रह चुकी हैं। लेकिन वह काफी अरसे से सक्रिय नहीं हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। लेकिन वह जीतने में सफल नहीं हो सकी। लिहाजा माना जा रहा है कि वह भाजपा का दामन थाम सकती हैं। इसकी अटकलें काफी तेज हैं कि वह मंगलवार को गढ़वारा में होने वाली सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में भाजपा में शामिल हो सकती हैं। रत्ना सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिनेश सिंह की बेटी हैं। दिनेश सिंह इंदिरा गांधी के करीबी नेताओं में माने जाते थे।
पिछले दिनों ही कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने बागी रूख दिखाया था। जिसके बाद पार्टी ने उनको नोटिस जारी किया था। अदिति सिंह रायबरेली से विधायक हैं। वहीं अब रत्ना सिंह की पार्टी छोड़ने की अटकलों से कांग्रेस को झटका लगना तय है। माना जा रहा है कि रत्ना सिंह गढ़वारा में होने वाली सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकती हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में रत्ना सिंह को कोई बयान नहीं आया है।
लेकिन रत्ना सिंह के करीबी लोगों का कहना है कि ये तय हो गया है कि वह भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। फिलहाल यूपी में कांग्रेस को लगतार झटके मिल रहे हैं। कांग्रेस के वफादार लगातार पार्टी से किनारा कर रहे हैं। हाल ही में शिया नेता और दिग्गज कांग्रेस नेता सिराज मेंहदी भी अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। वहीं अदिति सिंह की भी पार्टी से अलविदा कहने की अटकलें लगाई जा रही हैं। योगी सरकार ने अदिति को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है।
वहीं कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी से संजय सिंह अपनी पत्नी अमिता सिंह के साथ पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं रायबरेली के हरचंदपुर से कांग्रेसी विधायक राकेश सिंह पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। जिसके बाद ये माना जा रहा है कि वह भी जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।