भाजपा नेता ने संजय निरुपम का वीडिओ किया शेयर, वाइरल होने पर मचा बवाल

Published : Jan 03, 2019, 11:35 AM IST
भाजपा नेता ने संजय निरुपम का वीडिओ किया शेयर, वाइरल होने पर मचा बवाल

सार

अकसर अपने बयानों के लेकर विवादों में रहने वाले कांग्रेस नेता संजय निरूपम एक बार फिर सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। निरूमम इस बार अपनी एक पार्टी को लेकर विवादों में हैं। असल में संजय निरूपम ने दिसंबर के आखिरी दिन मुंबई के एक होटल में पार्टी की थी और उसके बाद अगले दिन उन्होंने मंदिर में दर्शन किए थे

अकसर अपने बयानों के लेकर विवादों में रहने वाले कांग्रेस नेता संजय निरूपम एक बार फिर सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। निरूमम इस बार अपनी एक पार्टी को लेकर विवादों में हैं। असल में संजय निरूपम ने दिसंबर के आखिरी दिन मुंबई के एक होटल में पार्टी की थी और उसके बाद अगले दिन उन्होंने मंदिर में दर्शन किए थे। जिसको लेकर भाजपा ने नेता ने उन पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है।

हालांकि संजय निरूपम का कहना है कि पार्टी करना कोई गुनाह तो नहीं है। अगर मैंने पार्टी कर भी ली तो ये कोई अपराध नहीं हैं। असल में मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष मोहित कंबोज ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर पर संजय निरूपम क दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि संजय के दो चेहरे देखें। इसके जरिए मोहित ने पहली फोटो उनके पार्टी में शामिल होने की पोस्ट की है दूसरी में उन्होंने उनकी मंदिर की फोटो पोस्ट की है।

मोहित ने इन अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और एक फोटो को शेयर किया है। मोहित ने दावा किया है कि नए साल के मौके पर संजय निरुपम ने जनता को दिखाने और अपनी छवि को अच्छा दिखाने के लिए सुबह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए फोटो को शेयर किया था। जबकि संजय निरुपम 31 दिसंबर की रात को होटल में जमकर डांस कर रहे थे। मोहित कंबोज ने लिखा, संजय निरुपम के दो चेहरे, जनता को दिखाने का चेहरा अलग और असली चेहरा अलग, जनता को बताया कि नववर्ष की शुरुआत मंदिर में दर्शन करके की, जबकि नववर्ष की पूरी रात मयखाने में गुज़री।

 हालांकि निरुपम ने अपने ट्विटर पर लिखा है, 'हां मैंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया, अगर बीजेपी के शासन में यह अपराध है तो सरकार को मेरे खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। संजय निरूपम की फोटो सोशल मीडिया में आने के बाद उनके समर्थकों और विरोधियों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान