
नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी का दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल खतरे में है और राज्य पुराना कश्मीर बनता जा रहा है। राज्य के हुगली में लॉकडाउन के दौरान देंगे हुए और ये दंगे तीन दिनों तक चले। दंगा कोरोना टेस्ट नहीं कराने को हुआ और शहर में मंदिरों को तोड़ा और राज्य सरकार की पुलिस हाथ पर हाथ धरे खड़ी रही।
असल में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार लगातार मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। राज्य में ममता सरकार बनने के बाद राज्य में कई दंगे हुए हैं और इसमें हिंदूओं की संपत्ति को निशाना बनाया गया है। राज्य में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हिंदूओं का पलायन जारी है। इसी का जिक्र आज भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने लोकसभा में किया। उन्होंने कहा कि हुगली में दंगे कोरोना टेस्ट को लेकर हुए दंगों में हिंदूओं को निशाना बनाया गया और इलाके में मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया।
उन्होंने लोकसभा में कहा कि पश्चिम बंगाल पुराना कश्मीर होता जा रहा है। इलाके में बाहरी लोगों ने आकर दंगा किया, घरों को लूटा गया और दुकानों को जला दिया गया। वहीं महिलाओं के साथ मारपीट की गई और मंदिरों को तोड़ा गया। हम लोगों ने वहां जाने की कोशिश की तो राज्य सरकार ने हमें रोक दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में दुर्गा पूजा के दौरान ऐसी ही स्थिति होती हैं और इसमें टीएमसी के नेता शामिल होते हैं। अगर मैं टीएमसी के नेताओं को नाम लूं तो टीएमसी मुझे सांप्रदायिक बताएगी। राज्य में हमेशा से ही भाजपा कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करती आई है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।