अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया नया टॉरगेट

Published : Jun 13, 2019, 06:50 PM IST
अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया नया टॉरगेट

सार

भाजपा अपना बड़ा सदस्यता अभियान शुरू करने वाली है। इसके साथ ही पार्टी के सांगठनिक चुनावों की प्रक्रिया भी शुरू होगी। भाजपा के वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं। 

नरेंद्र मोदी की अगवाई में भाजपा को लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित सफलता दिलाने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को नया लक्ष्य दे दिया है। मोदी कैबिनेट में गृहमंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित शाह के पार्टी के सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक पार्टी अध्यक्ष बने रहने की संभावना है। 

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में अमित शाह ने साफ कर दिया कि भले ही लोकसभा चुनाव में भले ही भाजपा ने 303 सीटें जीत ली हों लेकिन अभी शिखर पर पहुंचना बाकी है। भाजपा का अच्छा समय तब कहा जाएगा जब केरल, बंगाल और अन्य राज्यों में भी भाजपा की सरकार होगी। शाह ने ये बातें तब कही हैं, भाजपा अपना बड़ा सदस्यता अभियान शुरू करने वाली है। इसके साथ ही पार्टी के सांगठनिक चुनावों की प्रक्रिया भी शुरू होगी। भाजपा के वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी ने इसमें 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा है। 

इस बैठक के बाद अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'हम सभी कार्यकर्ता इस विजय को सबसे बड़ी ना माने और मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को हर बूथ और मजबूत करने का संकल्प लें। जब केरल, बंगाल व अन्य राज्यों में भी भाजपा की सरकार होगी तब वो हमारा सबसे अच्छा समय होगा। इस बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा हुई।'

वहीं पदाधिकारियों की बैठक के बाद पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने बताया कि इसमें सांगठनिक चुनावों के लिए प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया। शाह की अध्यक्षता वाली बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाइयों के महासचिवों और अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें - दिसंबर तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे अमित शाह, शिवराज को बड़ी जिम्मेदारी

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भूपेंद्र यादव ने बैठक में शाह के दिए गए भाषण को साझा किया। यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि 2019 में 303 सीटें जीतने के बाद भी पार्टी अपने चुनावी प्रदर्शन के मामले में ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाई है। 

यादव ने शाह के हवाले से कहा कि नए क्षेत्रों और समाज के विभिन्न धड़ों के बीच आगे पार्टी के विस्तार की जरूरत है। यादव ने कहा कि बैठक के दौरान फैसला हुआ कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी के सदस्यता अभियान का नेतृत्व करेंगे और चार अन्य नेता उनकी मदद करेंगे। चौहान भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं और इसमें 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Holi 2026: सूरत में ट्रियोम क्लब का अनोखा धुलेंडी उत्सव 'मडफेस्ट', हजारों लोग ने ऑर्गेनिक मिट्टी से खेली होली
सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि