तीन राज्यों में हार के बाद बीजेपी को मिली इस राज्य में जीत...जानें कहां भाजपा ने परचम फहराया

Published : Dec 19, 2018, 04:09 PM IST
तीन राज्यों में हार के बाद बीजेपी को मिली इस राज्य में जीत...जानें कहां भाजपा ने परचम फहराया

सार

तीन राज्यों में सत्ता जाने के गम में डूबी भाजपा के लिए हरियाणा नगर निकाय चुनाव खुशी की खबर लेकर आए हैं। भाजपा ने राज्य की पांच नगर निगम सीटों पर जीत दर्ज की है और दो नगर पालिकाओं में पार्टी जीत की ओर अग्रसर है। राज्य में सरकार ने हाल ही में पांच शहरों को नगर निगम का दर्जा दिया था।

तीन राज्यों में सत्ता जाने के गम में डूबी भाजपा के लिए हरियाणा नगर निकाय चुनाव खुशी की खबर लेकर आए हैं। भाजपा ने राज्य की पांच नगर निगम सीटों पर जीत दर्ज की है और दो नगर पालिकाओं में पार्टी जीत की ओर अग्रसर है। राज्य में सरकार ने हाल ही में पांच शहरों को नगर निगम का दर्जा दिया था।

राज्य की पांच नगर निगमों और दो नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। राज्य की पांच नगर निगमों में भाजपा को जीत मिली है। जिससे पांच राज्यों में सत्ता जाने का थोड़ा दर्द कम हुआ है। पानीपत से मेयर प्रत्याशी अवनीत कौर, रोहतक में मनमोहन गोयल, हिसार में गौतम सरदाना और यमुनानगर में मदन चौहान ने जीत दर्ज की है। वहीं करनाल सीट में भी बीजेपी की रेणु बाला गुप्ता ने फतह हासिल की है। जानकारी के मुताबि यमुनानगर वार्ड 6 से बीजेपी प्रत्याशी प्रीति जोहर ने जीत दर्ज की है। जबकि करनाल के दो वार्डों से भाजपा ने जीत हासिल की है। हालांकि यहां एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदावर की जीत हुई है। इस चुनाव में कांग्रेस ने कुछ निर्दलीयों का समर्थन कर रही थी।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 16 दिसंबर को कराए गए चुनाव में 70  फीसदी मतदान हुआ था। इस चुनाव में 734 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर थी। इन चुनावों में 14 लाख मतदाताओं ने हिस्सा लिया। महापौर तथा नगर निगम एवं नगरपालिका सदस्यों के लिए यह मतदान 136 वार्डों में कराया गया। यह चुनाव हिसार, रोहतक, यमुनानगर, पानीपत और करनाल नगर निगमों और दो नगरपालिकाओं जाखलमंडी (फतेहाबाद) और पुंडरी (कैथल) के लिए कराए गए थे और पहली बार नगर निगमों के मेयर का सीधा चुनाव हुआ था। पानीपत में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब तक परिणामों में वार्ड 1 से 12 तक सभी में बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान