मानहानि मामले में स्मृति ईरानी को बड़ी राहत, जारी समन हुआ रद्द, अब संजय निरुपम पर चलेगा केस

Gopal Krishan |  
Published : Dec 19, 2018, 04:09 PM IST
मानहानि मामले में स्मृति ईरानी को बड़ी राहत, जारी समन हुआ रद्द, अब संजय निरुपम पर चलेगा केस

सार

मानहानी मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राहत  मिली है। उनके नाम से जारी समन को रद्द कर दिया गया है। वहीं, कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ मुकदमा चलता रहेगा।  

नई दिल्ली--दिल्ली हाइ कोर्ट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने स्मृति ईरानी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले को खारिज कर दिया है। वही कोर्ट कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ चल रहे मामले को खत्म करने से इनकार कर दिया है। यानि साफ है कि संजय निरुपम के ख़िलाफ़ स्मृति ईरानी की तरफ दर्ज करया गया मानहानि का केस चलता रहेगा।

बता दें की एक टीवी शो के दौरान संजय निरुपम ने स्मृति ईरानी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कराया था। जिसका पटियाला हाउस कोर्ट में चल रहा है।

इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट में दोनों मौजूद थे। मामले की सुनवाई के दौरान ईरानी ने कोर्ट को बताया था कि वह न तो इस मामले में समझौता के लिए तैयार है और न ही माफी मांगने के लिए।

ईरानी ने कोर्ट में कहा कि वह इस मामले में सुनवाई चाहती हैं। निरुपम ने पहले मेरे लिए अपशब्द कहे थे इसलिये माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। ईरानी ने आरोप लगाया था कि निरुपम ने दोबारा कोर्ट में भी आपत्तिजनक शब्द कहे है।

निरुपम ने कथित तौर पर कहा था कि इस औरत को सुप्रीम कोर्ट जाने का शौक है। वैसे निरुपम ने भी ईरानी के खिलाफ उनके द्वारा कथित तौर पर कहे गए कुछ शब्दों पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज करवा रखी है।

हालांकि निरुपम के वकील ने कहा था इस मामले के निपटारे के लिए जरूरी है कि दोनों पक्ष एक दूसरे से माफी मांग ले, लेकिन स्मृति ईरानी इससे इनकार कर चुकी है। गौरतलब है कि साल 2012 में संजय निरुपम ने स्मृति ईरानी पर एक टीवी डिबेट के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।

निरुपम ने कहा था आप टीवी चैनल पर पैसे लेकर डांस शो करती है। अब आप यहां चुनाव विश्लेषक बनकर आ गई है। इस आपत्ति जनक कमेंट के बाद ईरानी ने निरुपम के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कायम करवा दिया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी