
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दूल्हे की अजीब हरकत के चलते बारात को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा। हुआ यूं कि वरमाला के समय दूल्हे की हरकत देखकर दुल्हन नाराज हो गई। मामला इतना बढ़ा कि थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को दहेज का सारा सामान और पैसा वापस किया। बारात बिना दुल्हन के वापस गई।
सात फेरों से पहले दुल्हन ने शादी से किया इंकार
बीते रात अलवर के खरेली कस्बे स्थित खौकर रोड विवाह की तैयारियां की गई थीं। लड़की पक्ष के लोग खुशियां मना रहे थे। बारात करौली जिले के हिंडौन सिटी कस्बे से आई थी। लड़का पक्ष की तरफ से भी उनके रिश्तेदार और परिवार के लोग शादी समारोह में मौजूद था। वर और वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। उसी दरम्यान दूल्हे ने कुछ ऐसी हरकत की, जो दुल्हन को अच्छी नहीं लगी तो लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया और सात फेरे नहीं हुए।
रात 12 बजे दूल्हे को आया दौरा
मामला इतना बढ़ा कि लड़की के पिता थाने पहुंचे और पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने भी दूल्हे पक्ष को थाने पर बुलाकर दोनों पक्षों से बात की। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि वह लोग शादी के मंडप में फेरों की तैयारी कर रहे थे। उसके पहले लड़के को दौरे आने लगे। उस समय रात के ठीक 12 बजे थे। लड़के वालों ने दूल्हे की बीमारी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी।
दुल्हन ने कहा-लड़के की दो बहनें तांत्रिक
दुल्हन ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि दूल्हे की चारों बहनों ने उनके घर और घर की मिट्टी को अशुभ बताया है। यह भी बताया गया कि लड़के की चार बहनों में से 2 बहने तांत्रिक हैं। इसी वजह से यह शादी टूट गई। दूल्हे के पिता ने दुल्हन के परिवार को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि दुल्हन पक्ष को गलतफहमी हो गई है। इसी वजह से शादी टूटी।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।