
लखनऊ। प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नसीराबाद कस्बे में एक शादीशुदा युवक ने अपनी साली की मांग में सिंदूर भर दिया और फिर उसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के नसीराबाद के एक गांव में एक युवक और एक युवती बेहोशी की हालत में मिले। रात में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। माना जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा साली हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात जीजा ने पहले अपनी मौसेरी साली को घर के बाहर बुलाया फिर दोनों कहीं चले गए जहां उसने अपनी साली की मांग भरी और फिर दोनों ने जहर खा लिया। दोनों गांव के बाहर खड़ंजे पर बेहोश मिले।
जिसके बाद उनके परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। नसीराबाद के एक गांव के रहने वाले युवक की तीन माह पहले प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद युवक को अपनी चचेरी साली से प्यार हो गया। शादी के बाद लुधियाना नौकरी करने चला गया।
एक सप्ताह पहले ही वह गांव आया था और शनिवार को दोपहर घर से ससुराल घूमने जाने को कहकर निकला था। इसके बाद जीजा साली मिले। रात में पड़ोस का एक युवक शौच के लिए निकला तो उनसे दोनों को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।