बिहार में निर्भया कांड: 14 साल की बच्ची से बर्बर बलात्कार करके मौत की कगार पर पहुंचाया

Published : Jul 31, 2019, 01:39 PM IST
बिहार में निर्भया कांड: 14 साल की बच्ची से बर्बर बलात्कार करके मौत की कगार पर पहुंचाया

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक  14 साल की बालिका से गैंगरेप का दर्दनाक मामला सामने आया है। उसके साथ चार युवकों ने इतनी बेरहमी से बलात्कार किया कि उसके अंदरुनी अंगों में भारी चोट पहुंची है। दरिंदों ने लड़की की हत्या की भी कोशिश की है।   

मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देर शाम एक 14 साल की बालिका को चार युवकों ने दबोच लिया। वह मंगलवा की शाम के चार बजे घर से दूध लेने के लिए निकली थी। यह घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र की है। 

दरिंदे उस लड़की को लेकर पास के बागीचे(गाछी) में लेकर गए। जहां उसके साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया। आरोपियों ने लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या की भी कोशिश की। लेकिन किस्मत से लड़की बच गई।  काफी देर तक लड़की के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की गई। इस क्रम में घर से आधा किमी दूर वह गंभीर हालत में मिली। घटना के बाद सभी आरोपी गांव से फरार हैं।

घटना को छिपाने के लिए उसका गला दबा हत्या का भी प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजन उसे बोचहां पीएचसी ले गए जहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। 

लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाना पहुंच गए। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। यहां पीड़िता डरी सहमी है। उसके अंदरुनी अंग में भी जख्म होने की जानकारी डॉक्टर ने दी है। शरीर में भी कई जख्म है। उसके मुंह के अंदर गहरे जख्म है। 

उधर घटना की सूचना मिलने पर महिला इंस्पेक्टर आभा कुमारी एसकेएमसीएच पहुंची। उन्होंने डॉक्टर से युवती के बारे में जानकारी ली। युवती से पूछताछ करना चाहा, लेकिन बेहोश रहने के कारण युवती कुछ बता नहीं रही थी। 

 थानाध्यक्ष राजपत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में गैंगरेप की घटना सामने आ रही है। आरोपितों को चिह्नित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। वहीं देर रात डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय ने भी गांव जाकर जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, गांव के लोगों ने बताया है कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार है। घटना के बाद गांव के लोग भी सभी की तलाश करने आरोपियों के घर गए थे, लेकिन घर पर कोई नहीं था। इस घटना की वजह से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स