मुंबई में आज फिर कहर बन सकती है बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Published : Jul 31, 2019, 01:21 PM IST
मुंबई में आज फिर कहर बन सकती है बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

सार

फिलहाल मौसम विभाग के मुताबिक आज मुंबई सहित राज्य के कई जिलों में बारिश कहर बन सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसी बारिश शुक्रवार को हुई थी, वैसी ही बारिश आज भी हो सकती है। हालांकि पिछले चार दिन से बारिश न होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली थी।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज बारिश फिर कहर बन सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मुंबई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। मुंबई के साथ ही ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में अगले 4 घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई गयी है।

फिलहाल मौसम विभाग के मुताबिक आज मुंबई सहित राज्य के कई जिलों में बारिश कहर बन सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसी बारिश शुक्रवार को हुई थी, वैसी ही बारिश आज भी हो सकती है। हालांकि पिछले चार दिन से बारिश न होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली थी।

हालांकि राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। लेकिन इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि मुंबई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे हो सकती है। जबकि ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में अगले 4 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को राज्य में बारिश काफी तेज हुई थी। जिसके कारण राज्य में कई लोगों की जान चली गयी थी। राज्य में जून से 24 जुलाई के बीच औसत से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गयी है। राज्य में भारी होने के कारण जलभराव भी हो गया था।

जानकारी के मुताबिक ठाणे में लगातार हो रही बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गयी है। बारिश के कारण एक मकान की दीवार गयी गयी, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत गयी।

महालक्ष्मी एक्सप्रेस भी हुई प्रभावित

पिछले दिनों मुंबई में हुई बारिश के चलते बदलापुर और वांगणी के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंस गई थी। जिसमें करीब 1000 लोग करीब 12 घंटे तक फंसे रहे बाद में नेवी और एनडीआरएफ की मदद से इन लोगों को बाहर निकाला गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश