बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने किया हंगामा

Published : Jul 19, 2019, 06:51 PM IST
बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने किया हंगामा

सार

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में बसपा के एक नेता की हत्या करके हत्यारे फरार हो गए। हत्यारे बाइक पर सवार हो कर आए थे। इस हत्या के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया उन्होंने सड़क जाम कर दी और अपराधियों को जल्दी पकड़ने की मांग की।   

अम्बेडकरनगर: बसखारी थाना इलाके के शुकुल बाजार के परतिया के पास अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने बसपा नेता एवं प्रमुख व्यवसायी राम चन्द्र जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बदमाश मौके से फरार हो गए।दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना एसपी मौके पर पंहुचे और घटनास्थल का जायजा लेकर एसओ बसखारी को हत्यारों को पकड़ने का निर्देश दिया।

 जिले के व्यापार मडंल के संरक्षक व बसपा नेता रामचन्द्र जायसवाल रोजाना की तरह शुक्रवार दोपहर शुकुल बाजार स्थित अपने आढ़त की दुकान पर बैठे थे।बताया जाता कि इसी दौरान थे बाइक सवार तीन बदमाश मौके पर पंहुचे और रामचन्द्र पर कई राउंड ताबड़तोड़ गोलियों चलाकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

गोली लगने से रामचन्दर गम्भीर रूप से घायल हो गए।गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पंहुचे और रामचन्दर को अस्पताल ले गए,जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।व्यापारी नेता की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया।हत्या से मृतक नेता की परिवारीजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की सूचना पर आननफानन में एसपी वीरेंद्र मिश्र कई थानों की फोर्स मौके पर पंहुचे और लोगों को समझाबुझाकर का शांत कराया।एसपी ने बताया कि हमलवारों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण