संभलकर निकलें घर से बाहर क्योंकि बदल रहा है मौसम, बढ़ेगी ठंड की मार

Published : Dec 09, 2019, 07:38 PM IST
संभलकर निकलें घर से बाहर क्योंकि बदल रहा है मौसम, बढ़ेगी ठंड की मार

सार

उत्तरी राज्यों में धीरे धीरे ठंड बढ़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन जल्दी तामपान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है और ठंडा में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग का कनहा है कि 12 और 13 दिसंबर के बीच राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही इन इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। 

नई दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में बारिश होने का अनुमान है। जिसके कारण उत्तरी राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के साथ ही इन राज्यों में ओलावृष्टि हो सकती है। जो ठंड को और ज्यादा बढ़ाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में बदलते मौसम के कारण बर्फबारी भी हो सकती है। 

उत्तरी राज्यों में धीरे धीरे ठंड बढ़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन जल्दी तामपान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है और ठंडा में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग का कनहा है कि 12 और 13 दिसंबर के बीच राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही इन इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक इस बार मानसून के जाने के बाद देशभर में सामान्य से 31 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इस  बारिश के कारण देश के दक्षिणी राज्यों में असर देखा गया है। कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा में बारिश दर्ज की गई है।

हालांकि उत्तरी राज्यों में मानसून के बाद भी बारिश रिकार्ड की गई है। जिसके कारण अक्टूबर में ठंड का आगाज हो गया था। लेकिन इसके बाद फिर मौसम में बदलाव हुआ और गर्मी पड़ने लगी। जानकारी के मुताबकि अब तक देशभर में करीब 146.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है। जबकि सामान्य तौर से देश में 111.5 मिलीमीटर बारिश होती है। मौसम विभाग का कहना है शीतकालीन मौसम होने के बावजूद अभी ठंड में तेजी देखने को नहीं मिली है। लेकिन बारिश के बाद ठंड बढ़ सकती है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश