एचएएल के 7 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा, ठेकेदारों को बिना दस्तावेज के 5 करोड़ देने का आरोप

Published : Oct 25, 2018, 08:49 AM IST
एचएएल के 7 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा, ठेकेदारों को बिना दस्तावेज के 5 करोड़ देने का आरोप

सार

कंपनी में जालसाजी और धन का दुरुपयोग करते हुए कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को इस साल जनवरी से अगस्त के बीच पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया है। बुधवार को दर्ज किए गए मामले के अनुसार कंपनी में जालसाजी और धन का दुरुपयोग करते हुए कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को इस साल जनवरी से अगस्त के बीच पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि भुगतान बिना कागजात के ही किया गया है। इस संबंध में सीबीआई को 10 अक्टूबर को शिकायत मिली थी। 

इस मामले में धारा 120 बी (आपराधिक षडयंत्र), 409, 420 (ठगी), 467 (सुरक्षा में सेंध), 460 समेत 471 के तहत केस दर्ज किया गया है। दरअसल, 10 अक्टूबर को की गई शिकायत के मुताबिक, महीने की शुरुआत में ही छमाही ऑडिट के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि कुछ बाउचर का भुगतान बगैर किसी जरूरी दस्तावेज, बिल, रसीद के ही कर दिया गया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश