सावन के झूले देखकर केन्द्रीय मंत्री को याद आया बचपन

Published : Jul 29, 2019, 07:59 AM IST
सावन के झूले देखकर केन्द्रीय मंत्री को याद आया बचपन

सार

भाजपा सदस्यता अभियान के लिए अपने संसदीय क्षेत्र फतेहपुर पहुंची केन्द्रीय मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को अपना  बचपन याद आ गया। वहां सावन के झूला लगे हुए थे। जिसे देखकर ज्योति अपने को रोक नहीं सकीं। उन्होंने झूला झूलकर अपना बचपन याद किया।   

फतेहपुर. ब्लॉक मलवा के डीघ गांव पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक नीम के पेड़ पर लगे झूले को देखकर अपने आप को रोक नहीं सकीं। उन्होंने झूला झूलकर आनंद उठाया। इस दौरान उनका चेहरा खुशी से झूम उठा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

केंद्रीय मंत्री रविवार को फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत डीघ गांव में सदस्यता अभियान में पहुंची थीं। सदस्यता अभियान जिस स्थान पर होना था, उसी स्थान पर एक नीम के पेड़ पर झूला पड़ा हुआ था। झूला देखकर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अपने को रोक नहीं सकी और झूले में झूला झूल कर खूब आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री को झूला झूलता देख मौजूद पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और मौजूद तमाम आला अधिकारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे थे। 

झूला झूलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने मोबाइल के जरिए करीब 100 से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत यहां भी अभियान चलाया गया और झूले का भी आनंद लिया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण