mynation_hindi

Chandrayaan 3 Landing LIVE Telecast : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक उतरा लैंडर, Video

Published : Aug 23, 2023, 05:09 PM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 06:33 PM IST
Chandrayaan 3 Landing LIVE Telecast :  भारत ने रचा इतिहास, चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक उतरा लैंडर, Video

सार

Chandrayaan 3 landing LIVE telecast: चंद्रयान 3 आज अपने 1 महीने का सफर पूरा कर लक्ष्य तक पहुंच गया है। चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग आप भी घर बैठे यहां से देख सकते हैं।

रांची.  चंद्रयान की सफल लैंडिंग का इंतजार खत्म हो गया है। लैंडर चंद्रमा की सतह पर लैंड हो चुका है। यदि आप भी इस ऐतिहासिक क्षण को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो चंद्रमा की सतह पर उतरते चंद्रयान 3 को यहां लाइव देख सकते हैं। चंद्रयान 3 की लैंडिग देखने के लिए इसरो के ऑफिशियल यूट्यब चैनल का भी उपयोग किया जा सकता है। आप चंद्रयान की लैंडिंग विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइव भी देख सकते हैं इसके लिए ISRO की वेबसाइट isro.gov.in या DD National TV Channel पर विजिट कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हम यहां चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए इसरो के लाइव टेलीकास्ट का वीडियो लिंक उपब्लध करा रहे हैं।

Chandrayaan 3 landing LIVE telecast यहां देखें

चंद्रयान 3 की लैंडिंंग सफल

बता दें कि चंद्रयान 3 इसरो का सबसे महत्वूपर्ण अंतरिक्ष मिशन है जिसपर भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर टिकी थी। भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक उतर चुका है। चंद्रमा मिशन की सफलता के साथ ही भारत भी अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर रोवर प्रज्ञान के साथ चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा।

लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरते ही भारत का जोश चरम पर

चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के ऐतिहासिक क्षण से पहले और सफलता के साथ देश भर के लोगों का उत्साह चरम पर है।  इसकी सफलता के लिए प्रार्थनाएं कर रहे लोग जश्न मना रहे हैं। इसरो अपनी इसरो वेबसाइट पर लैंडिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर रहा है और डीडी नेशनल टीवी पर भी इसका सीधा प्रसारण जारी है। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था. चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रिका के जोहान्सबर्ग  से जुड़े थे। सफल लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने अपनी टीम को सफलता की बधाई दी और कहा हम सफल रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों और देशभर को बधाई दी।

ये भी पढ़ें

चंद्रयान 3 को कवर करने के लिए क्यों किया गया है सोने का इस्तेमाल ? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

चंद्रयान 3: इसरो ने शेयर की मिशन कंट्रोल रूम की इनसाइड तस्वीर, दिखाया कैसा है माहौल

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण