रांची. चंद्रयान 3 की चंद्रमा की सफल लैंडिंग की कामना पूरा देश कर रहा है। इस बीच इसरो ने इस मिशन के कंट्रोल रूम की तस्वीर सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। तस्वीर को देख कर अंदर के माहौल की गरमाहट का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसरो के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि चंद्रयान 3 मिशन कंट्रोल रूम में माहौल गंभीर सा है। सभी मिशन मेंबर्स अपनी कुर्सी पर अलर्ट मोड में हैं। चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले सबकी नजर इस मिशन के सभी एरिया अपडेट्स पर है।

भारत का चंद्रयान-3 पृथ्वी से अपनी महीने भर की यात्रा आज पूरा कर लेगा। 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद 23 अगस्त, बुधवार को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने वाला है। हाल ही में, इसरो ने साझा किया कि अब चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर और चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल एक दूसरे से बात कर सकते हैं। यह नया संचार लिंक लैंडर को नियंत्रित करना आसान बनाता है। चंद्रयान -3 के लैंडर को 23 अगस्त, 2023 को शाम 6:04 बजे के आसपास चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। लोग बुधवार शाम 5:20 बजे से लैंडिंग को लाइव देख सकते हैं। इसरो का मानना ​​है कि इस उपलब्धि से युवाओं में अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति रुचि और जिज्ञासा बढ़ेगी।

चंद्रयान की लैंडिंग इन प्लेटफार्म पर देख सकते हैं लाइव

आप चंद्रयान की लैंडिंग विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइव भी देख सकते हैं इसके लिए ISRO की website: isro.gov.in या DD National TV Channel पर विजिट कर सकते हैं।