Chandrayaan 3: कैसी दिखती है चांद की जमीन...प्रज्ञान रोवर ने देशवासियों को भेजा एक और VIDEO

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 26, 2023, 05:26 PM ISTUpdated : Aug 26, 2023, 05:42 PM IST
Chandrayaan 3: कैसी दिखती है चांद की जमीन...प्रज्ञान रोवर ने देशवासियों को भेजा एक और VIDEO

सार

भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया है, जो चंद्रयान 3 के प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई है। वीडियो में चंद्रमा के सतह की झलकियां दिख रही हैं। यह वीडियो रोवर ने बीते 25 अगस्त को कैप्चर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रज्ञान शिव शक्ति पॉइंट के चारो ओर घूम रहा है। 

बेंगलुरु। भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवा को एक वीडियो शेयर किया है, जो चंद्रयान 3 के प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई है। वीडियो में चंद्रमा के सतह की झलकियां दिख रही हैं। यह वीडियो रोवर ने बीते 25 अगस्त को कैप्चर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रज्ञान शिव शक्ति पॉइंट के चारो ओर घूम रहा है।

इसरो ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ''चंद्रयान-3 मिशन: व्हाट इज न्यू हियर? चंद्रमा के रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति पॉइंट के आसपास घूम रहा है। 


पीएम मोदी ने लैंडर के उतरने को दिया है शिव शक्ति पॉइंट नाम

दरअसल, पीएम नरेन्द्र मोदी शनिवार को ग्रीस से सीधे बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय पहुंचे थे। वैज्ञानिकों से मुलाकात की और कहा कि इस महा ​अभियान की सफलता से नये रास्ते खुलेंगे। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है। चंद्रमा पर जिस जगह चंद्रयान का लैंडर उतरा था, पीएम मोदी ने उस जगह को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया। 

23 अगस्त को मून के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था​ विक्रम

चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बीते 23 अगस्त को उतरा था। इसरो ने बीते गुरुवार को प्रज्ञान रोवर का एक वीडियो जारी किया था। वैसे अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत ऐसा चौथा देश बन गया है, जो चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा है। फिलहाल, लैंडर और रोवर एक चंद्र दिवस तक काम करेंगे। दरअसल, चंद्रमा का एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर होता है। 

ये भी पढें-आ‍र्टिफिशियल मून पर लैंडिंग की प्रैक्टिस...यूथ को मैसेज, ISRO पहुंचे पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स