Chandrayaan-3: चांद पर अठखेलियां करता दिखा रोवर प्रज्ञान, उठाया इस रहस्य से पर्दा

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 31, 2023, 01:56 PM ISTUpdated : Aug 31, 2023, 01:59 PM IST
Chandrayaan-3:  चांद पर अठखेलियां करता दिखा रोवर प्रज्ञान, उठाया इस रहस्य से पर्दा

सार

Chandrayaan-3 Latest Update: चंद्रयान-3 (chandrayaan-3) चंद्र सतह पर खोजबीन में लगा हुआ है।  ISRO लगातार चांद की सतह पर होने वाले स्पेसक्राफ्ट की जानकारी साझा कर रहा है। इसी बीच इसरों ने ट्विटर (अब एक्स) पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें रोवर को घुमामा गया है।

नेशनल डेस्क। चंद्रयान-3 (chandrayaan-3) चंद्र सतह पर खोजबीन में लगा हुआ है। साउथ पोल के रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। ISRO लगातार चांद की सतह पर होने वाले स्पेसक्राफ्ट की जानकारी साझा कर रहा है। इसी बीच इसरों ने ट्विटर (अब एक्स) पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें रोवर को घुमामा गया है।

चांद की सतह पर घूमा रोवर

ISRO ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमाया गया है। रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे ने कैप्चर किया है। आगे लिखा कि, मानों ऐसा लग रहा है कि कोई बच्चा चंदा मामा के आंगन मेंब बैठकर अठखेलियां कर रहा हो और मां स्नेहपूर्वक उसे देख रही हो। आप भी देखिए ये ट्वीट- 

 

 


चांद की सतह पर सल्फर की पुष्टि

 चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान के पेलोड के जरिए ISRO ने चांद के साउथ पोल में सल्फर, ऑक्सीजन सहित अनेक तत्वों की पुष्टि की है। वहीं रोवर हाइड्रोजन की खोज में लगा हुआ है। बता दें, ISRO द्वारा बनाया गया  LIBS पेलोड ने इन-सीटे मेजरमेंट के जरिए चांद की सतह पर सल्फर होने की पुष्टि की है। आप भी देखिए ये ट्वीटॉ 


हाइड्रोजन की खोज में प्रज्ञान

अगर साउथ पोल पर हाइड्रोजन की खोज होती है तो यह चांद पर पानी की खोज की संभवानाओं को प्रबल कर देगा। बता दें, हाल ही में रोवर ने चांद के टंप्रेचर को लेकर हैरान करने वाली खोज की थी। चांद की मिट्टी का तापमान मापने पर 0-70 डिग्री तक होता है। ये जानकारी चौंकाने वाली थी। वैज्ञानिकों का मानना था कि चांद पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3 के रास्ते में आया 4 मीटर का गड्ढा, फिर जो हुआ...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम