पंजाबी गायिका हार्ड कौर के खिलाफ वाराणसी से उठी आवाज

Published : Aug 14, 2019, 08:14 PM IST
पंजाबी गायिका हार्ड कौर के खिलाफ वाराणसी से उठी आवाज

सार

पंजाबी गायिका हार्ड कौर की बदतमीजियां बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणिया की हैं। लेकिन उनके खिलाफ वाराणसी के एक अधिवक्ता ने तहरीर दायर की है।   

वाराणसी: पंजाबी गायिका हार्ड कौर के खिलाफ बुधवार को एक अधिवक्ता ने वाराणसी के कैंट थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि, हार्ड कौर ने टि्वटर पर काशी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। एसएसपी ने एसपी क्राइम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। 

दौलतपुर पांडेयपुर निवासी अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी इस्लामिक सद्भावना फाउंडेशन के सचिव हैं। उनका कहना है कि, हार्ड कौर सोशल मीडिया पर लगातार भारत विरोधी पोस्ट डाल कर कश्मीर व पंजाब में सरकार के खिलाफ जनभावनाओं को भड़काने का काम कर रही हैं। हार्ड कौर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध भड़काने का षड्यंत्र रच रही हैं। 

अधिवक्ता का आरोप है कि, भारत के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भारत की सेना के बारे में भी हार्ड कौर ने अभद्र, मानहानिकारक व देशद्रोहात्मक टिप्पणी की है। वो कश्मीर व पंजाब की जनता को लगतार भड़का रही हैं। इस कृत्य से भारत की एकता और अखंडता पर खतरा पैदा हो गया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान