बच्चा चोर की अफवाह के बाद पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत

Published : Aug 31, 2019, 09:48 PM IST
बच्चा चोर की अफवाह के बाद पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत

सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के शेहरामऊ इलाके के गांव सोंधा में बच्चा चोर की अफवाह के बाद पहुंचे पुलिस वालों के साथ ग्रामीणों की भिड़ंत हो गई। पुलिस ग्रामीणों पर पथराव का आरोप लगा रही है, जबकि गांव वालों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं से बदतमीजी की है।   

पीलीभीत :  यहां देर रात्रि उस वक़्त हड़कंप मच गया जब बच्चा चोरी की सूचना पर घटना स्थल पहुंची डायल 100 के पुलिस कर्मियों से ग्रामीणों की झड़प हो गई और कुछ ही देर में  विवाद इतना बढ़ गया की ग्रामीण और पुलिस आमने सामने हो गई। 

 दोनों के बीच कई राउंड फायरिंग के बाद जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर भी चले।  जिसमें ग्रामीणो सहित 4 पुलिस कर्मी घायल होगये है,बलवे की सूचना पाते ही कई थानों की पुलिस और डी एम व एसपी भी घटना स्थल पहुंच गए। पूरे इलाके में पुलिस ने गांव के प्रधान सहित 10 नामजद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है,जिसमे 10 नामजद आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार  कर लिया है और उन्हें जेल भेजा है। 

घटना के बाद से डरे ग्रामीण घरों से पलायन कर रहे है,सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है घटना थाना शेहरामऊ क्षेत्र के ग्राम सोंधा की है। बताया जा रहा है कि थाना शेहरामऊ के गाँव सोंधा मे बच्चा चोरी की डायल 100  पुलिस को  सूचना मिली थी घटना स्थल पहुची पुलिस ने गन्ने के खेत मे बच्चा चोर को काफी तलाशा लेकिन कोई भी कहीं नही मिला सूचना की पुष्टि के लिए डायल 100 के एक पुलिसकर्मी घटना स्थल पर मौजूद लोगों का वीडियो बनाने लगा। 

आरोप है कि उसी बीच कई लोगो को साथ  में लेकर ग्राम प्रधान बहां पर आ गए  और पीआरवी के पुलिस कर्मी से अभद्र व्यवहार करने लगे देखते ही देखते मामले ने ज्यादा तूल पकड़ लिया और दोनो तरफ से कई राउंड फायरिंग के साथ -साथ लाठी डंडे व ईंट पत्थर भी चले इसमें डायल 100 की कार क्षति ग्रस्त हो गई और कई ग्रामीण और 4 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।बलवे की सूचना पाते ही कई थानों की पुलिस और डीएम और एसपी घटना स्थल पहुंच गए और घटना का जायजा लिया इस पूरे मामले में पुलिस ने गांव के ग्राम प्रधान सहित 10 नामजद व 80 अज्ञात ग्रमीणों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज रही है।

वहीं ग्रामीणों की माने तो  बच्चा चोरी की   सूचना पर पहुंचे डायल 100 के सभी पुलिस कर्मी शराब के नशे में थे जो आते ही घटना स्थल पर मौजूद लोगों को गाली गलौज कर  मारपीट करने लगे बचाव में ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने फायरिंग शुरु करदी और फिर कुछ देर बाद बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई और घरों में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की और घरों में  तोड़ फोड़ भी की है,घटना के बाद से  डरे सहमे ग्रामीण घरों से पलायन कर रहे है।

घटना के बाद से जहाँ एक ओर ग्रामीण घरों से पलायन कर रहे है तो वही सुरक्षा के लिहाज से कई थानों की पुलिस गाँव मे डेरा डाले हुए हैऔर जिले के आलाधिकारी लगा तार घटना स्थल पर नजर बनाए हुए है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश