बदलेगा कांग्रेस के मुख्यालय का पता, संघ-भाजपा की छाया से बचने के लिए बदल दी गेट की दिशा

Published : Sep 22, 2019, 12:51 PM IST
बदलेगा कांग्रेस के मुख्यालय का पता, संघ-भाजपा की छाया से बचने के लिए बदल दी गेट की दिशा

सार

सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दिसंबर कांग्रेस का दफ्तर 24 अकबर रोड से शिप्ट हो जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने 28 दिसंबर का दिन तय किया है। इसी दिन कांग्रेस का स्थापना दिवस है और इसी दिन पार्टी ने नए कार्यालय में प्रवेश की तारीख तय की है। कांग्रेस के नए कार्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर होगा और नए भवन का नाम 'इंदिरा भवन' रखा जाएगा। इसका उद्घाटन सोनिया गांधी करेंगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के संभालने के बाद अब कांग्रेस दफ्तर का भी पता बदलने वाला है। जल्द ही कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9 कोटला मार्ग होगा। जबकि पिछले चार दशक से कांग्रेस का दफ्तार 24 अकबर रोड पर स्थित है। जिसने करीब दो दशक से ज्यादा इसी दफ्तर से देश की सत्ता चलाई। दिलचस्प ये है कि कांग्रेस ने अपना मुख्य गेट की दिशा कोटला मार्ग की तरफ की है। ताकि इसे दीनदयाल मार्ग के बजाय कोटला मार्ग के तौर पर जाना जाए। जबकि ये कार्यालय दीन दयाल मार्ग पर स्थित है।

कांग्रेस का नया कार्यालय अब जल्द ही 9 कोटला मार्ग पर शिफ्ट हो जाएगा। सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दिसंबर कांग्रेस का दफ्तर 24 अकबर रोड से शिप्ट हो जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने 28 दिसंबर का दिन तय किया है। इसी दिन कांग्रेस का स्थापना दिवस है और इसी दिन पार्टी ने नए कार्यालय में प्रवेश की तारीख तय की है। कांग्रेस के नए कार्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर होगा और नए भवन का नाम 'इंदिरा भवन' रखा जाएगा।

इसका उद्घाटन सोनिया गांधी करेंगी। फिलहाल चार दशक से सत्ता का केन्द्र बना 24, अकबर रोड में स्थित कार्यालय में सन्नाटा पसर जाएगा। कांग्रेस का नया दफ्तर छः मंजिले के भवन में होगा और फिलहाल इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस भवन में आधुनिक तरह की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। हालांकि कांग्रेस का नया दफ्तर भी भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय के करीब ही है। कांग्रेस का नया कार्यालय आईटीओ से रेलवे स्टेशन जाने के रास्ते में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर है जबकि यहां से भाजपा कार्यालय ज्यादा दूर नहीं है।

पिछले साल ही भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन हुआ था। जिस पर कांग्रेस ने तंज कसा था। असल में भाजपा मुख्यालय को लेकर कांग्रेस का कहना है था कि भाजपा का मुख्यालय बड़े भवन ने चला गया है और देश की जनता गरीबी में रह रही है। ये भाजपा के विकास को दर्शाता है। 

संघ भाजपा की न पड़े छाया इसलिए बदल दी मुख्य गेट की दिशा

असल में कांग्रेस ने अपने दफ्तर का मुख्य गेट कोटला मार्ग की तरफ रखा है। जबकि इसका गेट दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भी खुल सकता था। लेकिन कांग्रेस ने इससे दूरी बनाकर रखी। क्योंकि कांग्रेस ये नहीं चाहती थी कि संघ और भाजपा नेता के नाम पर कार्यालय का पता न हो। इसलिए इसका मुख्य गेट कोटला मार्ग की तरफ खोला गया। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार