राहुल के इस्तीफे के बीच कांग्रेस में उठने लगी है प्रियंका को कमान सौंपने की मांग

Published : Jun 28, 2019, 10:47 AM IST
राहुल के इस्तीफे के बीच कांग्रेस में उठने लगी है प्रियंका को कमान सौंपने की मांग

सार

तेलंगाना से चार बार के कांग्रेस के विधायक एम शशिधर रेड्डी पहली बार राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका को अध्यक्ष बनाने की मांग की है। ये इसलिए भी अहम हो जाता है कि राहुल गांधी किसी अन्य नेता को अध्यक्ष की कमान सौंपने की बात कर रहे हैं।  हालांकि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कांग्रेस ने चार नामों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सहमति दी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी के अध्यक्ष पद को छोड़ने के फैसले पर अडिग रहने के बाद अब पार्टी के भीतर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी की कमान सौंपने की मांग उठने लगी है। हालांकि इस तरह की मांग पहले भी उठी लेकिन राहुल के इस्तीफे के फैसले के बाद इस तरह की मांग अहम मानी जा रही हैं। तेलंगाना से पार्टी के वरिष्ठ नेता ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कमान सौंपने को लेकर आवाज उठाई है।

तेलंगाना से चार बार के कांग्रेस के विधायक एम शशिधर रेड्डी पहली बार राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका को अध्यक्ष बनाने की मांग की है। ये इसलिए भी अहम हो जाता है कि राहुल गांधी किसी अन्य नेता को अध्यक्ष की कमान सौंपने की बात कर रहे हैं।  हालांकि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कांग्रेस ने चार नामों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सहमति दी है।

इसमें सबसे आगे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम चल रहा है। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने किसी भी नाम पर मोहर नहीं लगाई है। गुरुवार को ही राहुल गांधी ने कहा था कि हार के लिए किसी भी बड़े पदाधिकारी ने जिम्मेदारी नहीं ली थी। फिलहाल रेड्डी का कहना है कि चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के लिए राहुल गांधी के रुख का सम्मान करना चाहिए।

यूपीए सरकार में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रहे रेड्डी ने कहा कि प्रियंका गांधी को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए क्योंकि राहुल गांधी चाहते हैं कि नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। आंध्र प्रदेश के दिग्गग नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एम चन्ना रेड्डी के बेटे ने साफ कहा कि नेहरू गांधी परिवार के कारण ही पार्टी को एकजुट रखना संभव हुआ है।

रेड्डी ने कहा पार्टी के नेताओं को खुशी होगी कि अगर राहुल गांधी प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने भी राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपी थी। लिहाजा प्रियंका गांधी को भी पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश