राहुल बने प्रधानमंत्री तो देशद्रोहियों की होगी मौज?

Published : Apr 02, 2019, 02:39 PM ISTUpdated : Apr 02, 2019, 05:58 PM IST
राहुल बने प्रधानमंत्री तो देशद्रोहियों की होगी मौज?

सार

राहुल गांधी द्वारा जारी किए गए कांग्रेस के घोषणापत्र में कश्मीर घाटी में सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी घटाने की भी बात कही गई है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें किसानों, गरीबों, बेरोजगारों और युवाओं के लिए सियासी वादों की झड़ी लगाई गई है। लेकिन कुछ हैरान करने वाली बातें भी शामिल की गई है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो पूर्वोत्तर समेत कई राज्यों में सुरक्षा बलों को दिए गए विशेष अधिकार यानी सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ्स्फा) की धाराओं की समीक्षा की जाएगी। वहीं देशद्रोह को परिभाषित करने वाली धारा को खत्म कर दिया जाएगा। 

'हम निभाएंगे' शीर्षक वाले कांग्रेस के घोषणापत्र  कहा गया है कि देशद्रोह के अपराध को परिभाषित करने वाली भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए को खत्म किया जाएगा, क्योंकि इस धारा का बहुत दुरुपयोग किया गया है। 

घोषणापत्र में कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र बलों की तैनाती की समीक्षा करने, घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर अधिक सैनिकों को तैनात करने, कश्मीर घाटी में सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों यानी सीएपीएफ की मौजूदगी को कम करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को और अधिक जिम्मेदारी सौंपने का वादा किया है।

इसके साथ ही कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम और अशांत क्षेत्र अधिनियम की समीक्षा की जाएगी। सुरक्षा की जरुरतों और मानवाधिकारों के संरक्षण में संतुलन के लिए कानूनी प्रावधानों में उपयुक्त बदलाव किए जाएंगे। 

घोषणापत्र में कहा गया है कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के लोगों से बिना शर्त बातचीत का वादा करती है। साथ ही इस तरह की बातचीत के लिए नागरिक समाज से चुने हुए 3 वार्ताकारों की नियुक्ति करेगी। 

दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, पी चिदंबरम और एके एंटनी मौजूद थे। इस दौरान मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के हर कोने के विकास के लिए पार्टी ने कई लोगों से चर्चा के बाद यह घोषणापत्र तैयार किया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल