पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस ने केरल के बड़े नेता को पार्टी से निकाला

Published : Jun 03, 2019, 03:57 PM IST
पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस ने  केरल के बड़े नेता को पार्टी से निकाला

सार

मोदी की तारीफ करने पर अब्दुल्लाकुट्टी को सीपीएम से भी निकाल दिया गया था। अब्दुल्लाकुट्टी ने 2009 में मोदी की तारीफ की थी, उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अब्दुल्लाकुट्टी 1999 और 2004 में कन्नूर से सांसद रहे हैं। फिलहाल ऐसी खबरें हैं कि अब्दुल्लाकुट्टी भाजपा के संपर्क में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने वाले केरल कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व सांसद एपी अब्दुल्लाकुट्टी को पार्टी से निकाल दिया गया है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की थी। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी कर सफाई देने को कहा था। अब्दुल्लाकुट्टी के अपने बयान पर अड़े रहने के बाद पार्टी ने उन्हें आखिरकार बाहर का रास्ता दिखा दिया। खास बात यह है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे बेहतर प्रदर्शन केरल में किया था। ऐसे में केरल के कांग्रेस नेता का पीएम मोदी की तारीफ करना पार्टी को रास नहीं आया।

इससे पहले, मोदी की तारीफ करने पर अब्दुल्लाकुट्टी को सीपीएम से भी निकाल दिया गया था। अब्दुल्लाकुट्टी ने 2009 में मोदी की तारीफ की थी, उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अब्दुल्लाकुट्टी 1999 और 2004 में कन्नूर से सांसद रहे हैं। फिलहाल ऐसी खबरें हैं कि अब्दुल्लाकुट्टी भाजपा के संपर्क में हैं।

उधर, अब्दुल्लाकुट्टी ने इस फैसले पर कहा, 'पार्टी के फैसले से हैरानी हुई है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। समय के साथ मैं निर्दोष साबित हो जाऊंगा।' केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुलापल्ली रामचंद्रन के अनुसार,  अब्दुल्लाकुट्टी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई क्योंकि उन्होंने पार्टी को अपमानित किया और अनुशासन तोड़ा। 

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद अब्दुल्लाकुट्टी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को मोदी के विकास के एजेंडे की स्वीकार्यता बताया था। उन्होंने कहा था कि गांधीवादी मूल्यों को अपनाना पीएम मोदी की सफलता का सूत्र है। उन्होंने केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की भी तारीफ की थी। उज्ज्वला योजना की करते हुए उन्होंने कहा था कि इससे बीपीएल परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिया गया है। 

अब्दुल्लाकुट्टी ने फेसबुक पर 'नरेंद्र मोदी की शानदार जीत' शीर्षक से लिखे पोस्ट में कहा था कि भगवा पार्टी की जबरदस्त जीत से केवल विपक्ष ही नहीं भाजपा के लोग भी हैरान हैं। बापू ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा था कि जब आप नीति बनाते हैं तो उस गरीब का चेहरा याद रखना चाहिए जिससे आप मिले हैं। मोदी ने सटीक तरीके से इसे अपनाया। अब्दुल्लाकुट्टी के इसी पोस्ट के बाद केरल राज्य कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी किया था। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान