लोकसभा में राफेल पर चर्चा, राहुल गांधी ने फिर 'मटकाए' नैन

Published : Jan 04, 2019, 07:46 PM IST
लोकसभा में राफेल पर चर्चा, राहुल गांधी ने फिर 'मटकाए' नैन

सार

राफेल मुद्दे पर बहस के दौरान जब एआईएडीएमके सांसद और लोकसभा के उपाध्यक्ष एम थंबीदुरै अपनी बात रख रहे थे, तभी उनके पीछे बैठे राहुल गांधी ने किसी की तरफ इशारा करके आंख मारी।

राफेल मुद्दे को लेकर लोकसभा में चल रही बहस के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बार फिर सदन में आंख मारी। सदन में गंभीर मुद्दे पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के आंख मारने पर भाजपा ने कटाक्ष किया है। 

भाजपा की आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने गांधी के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'राहुल गांधी ने एक बार फिर आंख मारी...इस बार राफेल पर गंभीर चर्चा के दौरान। उन्हें निश्चित तौर पर मदद की जरूरत है!' 

राफेल मुद्दे पर बहस के दौरान जब एआईएडीएमके सांसद और लोकसभा के उपाध्यक्ष एम थंबीदुरै अपनी बात रख रहे थे, तभी उनके पीछे बैठे राहुल गांधी ने किसी की तरफ इशारा करके आंख मारी। खास बात यह है कि शुक्रवार को अपने जवाब में निर्मला सीतारमण ने 28 जुलाई 2018 को राहुल गांधी के सदन में आंख मारने का जिक्र किया और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए। 

यह भी पढ़ें - लोकसभा में राफेल पर बहस: कांग्रेस ने उछाला 'अंबानी' का नाम तो निर्मला ने दिया 'देश के दामाद' से जवाब

रक्षा मंत्री ने कहा कि भाषण के दौरान सिर्फ नाम आने पर फिर से बोलने की जिद की गई, लेकिन हमारा क्या, उन्होंने तो हमारे लिए क्या-क्या नहीं कहा। सीतारमण ने कहा कि मुझे झूठा कहा गया, बहस के दौरान कागज के जहाज उड़ाए गए, पीएम को चोर कहा गया। उन्होंने कहा कि हम साधारण पृष्ठभूमि से आए हैं इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी हमारे सम्मान से खेल सके। उन्होंने कहा, 'किसी खास खानदान से होने की वजह से कोई पीएम को चोर नहीं कह सकता, मुझे झूठा नहीं कह सकता।' क्या हम अपने सम्मान की बात नहीं कर सकते। बहस के अंत में निर्मला सीतारमण ने कहा, आपने यहां पीएम को गले लगाया और फिर सीट पर जाकर आंख मारी। क्या आपने (राहुल गांधी) पीएम की तरफ आंख मारने पर खेद जताया है। इस तरह से सदन नहीं चलता है। 

जुलाई 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान उन्होंने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया था, फिर अपनी सीट पर बैठने के बाद आंख मारी थी। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम