
कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी इंदिरा गांधी के तरह आगामी लोकसभा चुनाव में पेश करने जा रहा है। कांग्रेस के नेता उनमें इंदिरा गांधी का अक्स देखते हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी को वही कमरा आवंटित किया गया है, जिसमें कभी इंदिरा गांधी बैठकर देश की राजनीति करती थी और बड़े फैसले लिया करती थी। वहीं दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका के लिए राहुल गांधी के बगल वाला कमरा तैयार किया जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अब अपनी सक्रिय राजनीति की पारी शुरू करने जा रही हैं। सोमवार को विदेश से वापस लौटने के बाद उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश के नेताओं से भी उन्होंने बातचीत की। अब कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी की तौर पर आगामी लोकसभा चुनाव में पेश करने जा रहा है।
यह भी पढ़े-राहुल के बगल वाला कमरा होगा प्रियकां को आवंटित
हालांकि राष्ट्रीय महासचिव के लिए राज्य के पार्टी कार्यालय में कोई कमरा आवंटित नहीं होता है। लेकिन प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया। इसके कारण उनके लिए कमरा आवंटित किया है। वहीं दिल्ली में भी कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका को आवंटित हुए कमरे के बाहर उनके नाम का नेमप्लेट लगा दिया गया। इस कमरे में कभी राहुल गांधी राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर बैठा करते थे। इस खबर को माय नेशन ने पहले ही ब्रेक कर दिया था कि प्रियंका गांधी को दिल्ली स्थित मुख्यालय में राहुल के बगल वाला कमरा आवंटित किया जाएगा। वहीं लखनऊ के मॉल एवेन्यू में स्थित कांग्रेस ऑफिस को नेहरु भवन के नाम से जाना जाता है।
अब प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने के बाद अब लखनऊ कांग्रेस दफ्तर को नए सिरे से सजाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में ये कमरा प्रियंका गांधी का वॉररूम होगा। इस कमरे को नया लुक दिया जा रहा है और साथ ही कमरे का इंटीरियर भी बदला जा रहा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।