यूट्यूब पर विवादित गाना अपलोड करने पर गिरफ्तार

Published : Jul 26, 2019, 07:25 PM IST
यूट्यूब पर विवादित गाना अपलोड करने पर गिरफ्तार

सार

यूपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि उसने जयश्रीराम न बोलने वालों के लिए गाना बनाया। लेकिन इसके बोल विवादित थे। जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।   

लखनऊ. यूट्यूब पर विवादित गाना अपलोड करने के मामले में पुलिस ने गायक वरुण उपाध्याय उर्फ बहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वरुण के साथ विवादित गाने के गीतकार मुकेश पांडेय और संतोष यादव को भी गिरफ्तार किया। वरुण ने जो गाना यूट्यूब पर अपलोड किया था, उसमें जय श्री राम न बोलने वाले को लेकर विवादित बोल का इस्तेमाल किया गया था।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया क‍ि लखनऊ में रहने वाले राजेश वर्मा ने गोंडा निवासी संतोष और मुकेश से गीत लिखवाया था, ज‍िसे वरुण ने गाया था। नैथानी ने बताया कि मामले में सभी के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गाने को ब्‍लॉक करने के बाद मांगी थी माफी
उधर, वरुण के प‍िता ने बताया कि गाने से लोगों की भावनाएं आहत होने की बात मालूम पड़ने पर उसने कंपनी से बात की थी। इसके बाद विवादित गाने को ब्‍लॉक कर दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि वरुण ने इस बारे में माफी भी मांग ली थी। उन्होंने बताया कि लखनऊ पुलिस ने रात तीन बजे उसे हिरासत में लिया था।

क्या था मामला?
गायक वरुण बहार गोंडा के मनकापुर के बन्दरहा गांव का निवासी हैं। उसके पिता ने बताया कि वह पिछले 15 साल से गायकी कर रहा है। देशभर में कई जगह मंचों पर गाना गा चुका है। पुलवामा अटैक के बाद भी उसने कई देशभक्ति के गीत गए थे। कुछ दिनों पहले वह जिस कंपनी में गाना गाता था, वहां पर उसे इस गाने की लाइन दी गई थी। गाना जब यू-ट्यूब पर अपलोड हुआ तो कई लोगों ने इसका विरोध किया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश