बॉलीवुड में फूटा कोरोना बम दो दिन में 11 सेलेब्स कोरोना संक्रमित

Published : Jul 13, 2020, 12:44 PM IST
बॉलीवुड में फूटा कोरोना बम दो दिन में 11 सेलेब्स कोरोना संक्रमित

सार

फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अभिषेक बच्चन ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और वे भी कोरोना संक्रमित निकले। यही नहीं बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया और इसमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। 

मुबई। कोरोना का कहर देश में जारी है और अब कोरोना का कहर बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और उनका परिवार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। वहीं पिछले दो दिनों में 11 बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है।

फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अभिषेक बच्चन ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और वे भी कोरोना संक्रमित निकले। यही नहीं बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया और इसमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

बच्चन परिवार में केवल जया बच्चन ही कोरोना निगेटिव पाई गईं। उधर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का परिवार भी कोरोना संक्रमित हो गया है। इसकी जानकारी खुद अनुपम खेर ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां दुलारी खेर और भाई राजू खेर भी कोरोना संक्रमित हैं जबकि उनके अलावा अनुपम खेर के घर में उनकी भाभी और भांजी की भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी के अभिनेता पार्थ समथान भी कोरोना संक्रमित हैं। पार्थ के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद कसौटी जिंदगी की सीरियल की शूटिंग को रोक दिए जाने की खबर है। वहीं उंगली फेम एक्ट्रेस रेचल व्हाइट भी कोरोना संक्रमित मिली हैं और  वह फिलहाल होम क्वारनटीन में हैं। इसके अलावा बालाजी टेलीफिल्म्स की एग्जिक्यूटिव वाइज प्रसिडेंट तनुश्री दासगुप्ता भी कोरोना संक्रमित मिली हैं और उनका इलाज चल रहा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान